विश्व क्रिकेट में ऐसे कई क्रिकेटर रहे हैं जिनके करियर की शुरुआत में कई लड़कियों के साथ नाम जुड़े हैं। क्रिकेटर एक बहुत ही ग्लैमरस चेहरा होता है जिनका साथ कई हसीनाओं के साथ जुड़ता रहता है। कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिनकी लव स्टोरी परवान तो चढ़ती है, लेकिन ऐसा कई बार हुआ है कि पूरे शबाब पर अपनी लव स्टोरी होने के दौरान किसी ना किसी कारण से रिश्ता टूट जाता है।
आज हम आपको विश्व क्रिकेट के ऐसे नामी खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जिनका ब्रेक-अप सबसे ज्यादा सुर्खियें में रहा।
विराट कोहली- इजाबेल लीट और तमन्ना भाटिया
भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली पर लड़कियां जान छिड़कती है। कोहली एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो सबसे ज्यादा लड़कियों के चहेते हैं। लेकिन उन्होंने कई लड़कियों का दिल तोड़ते हुए साल 2017 में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ शादी कर ली। लेकिन उससे पहले विराट कोहली का दो लड़कियों के साथ रिश्ता रहा।
शुरुआत में विराट कोहली का नाम ब्राजील की मॉडल इजाबेल लीट के साथ जुड़ा था। इजाबेल ने तो खुद खुलासा किया था कि वो शुरुआत में विराट कोहली के साथ डेटिंग कर रही थी।
इसके बाद विराट कोहली का नाम साउथ इंडियन एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के साथ भी जुड़ा। विराट और तमन्ना ने भी कुछ समय तक डेटिंग की। लेकिन इन दोनों से विराट कोहली का ब्रेक अप हो गया।

शेन वार्न- एलिजाबेथ हर्ले
क्रिकेट इतिहास में शेन वार्न महान खिलाड़ी रहे हैं लेकिन साथ ही ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्पिन गेंदबाज शेन वॉर्न को सबसे बड़ा बेड बॉय भी माना जाता रहा है। शेन वार्न अपने पूरे करियर के दौरान लड़कियों को लेकर विवादों में रहे। शेन वार्न का नाम एक्ट्रेस एलिजाबेथ हर्ले के साथ जुड़ा जो तीन साल तक एक साथ रहे।
हर्ले के साथ जब वार्न की जोड़ी हिट हो रही थी तभी साल 2013 में दोनों के बीच ब्रेक अप हो गया। शेन वार्न ने इसका खुलासा खुद किया था। उन्होंने लिज हर्ले के साथ बिताए समय की यादों को भी साझा किया था।

एमएस धोनी- असिन, राई लक्ष्मी, दीपिका पादुकोण
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के क्रिकेट करियर के शुरुआती दौर में कई हसीनाओं के साथ नाम जुड़ा। महेन्द्र सिंह धोनी भारत के सबसे चर्चित चेहरों में से एक हैं और उनके क्रिकेटिंग करियर के दौरान लड़कियों का खास अटैचमेंट रहा है। धोनी का नाम सबसे पहले एक्ट्रेस असीन के साथ जुड़ा जिसके बाद राई लक्ष्मी और दीपिका पादुकोण के साथ भी जुड़ा।
माना जाता है कि इन तीनों से ही ब्रेक अप के बाद धोनी ने साक्षी रावत के साथ शादी कर ली। एक फैशन ब्रांड के एड शूट के दौरान धोनी की असीन के साथ नजदीकी बढ़ी।
धोनी को इसके कुछ समय बाद असीन के घर भी देखा गया था। असीन से ब्रेक अप होने के बाद धोनी का रिश्ता बॉलीवुड की एक्ट्रेस राई लक्ष्मी के साथ 2008 में रहा। राई लक्ष्मी से कुछ समय के रिश्ते के बाद धोनी का नाम स्टार एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ भी जुड़ा था।

माइकल क्लार्क- लारा बिंगल
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विश्व विजेता कप्तान माइकल क्लार्क भी अपने करियर की शुरुआत के दौरान लड़कियों के चहेते थे। माइकल क्लार्क को ऑस्ट्रेलिया की स्वीम सूट मॉडल के नाम से पहचानी जाने वाली लारा बिंगल के साथ माइकल क्लार्क का साल 2010 में नाम जुड़ा था। इन दोनों के कई बार एक साथ देखा जाता था।
माइकल क्लार्क और लारा बिंगल के बीच अफेयर परवान पर था लेकिन किसी कारणों ने दोनों के बीच ब्रेक अप हो गया। लारा बिंगल के न्यूड फोटो स्कैंडल में फंसने के बाद दोनों के बीच ब्रेक अप हुआ।

युवराज सिंह- किम शर्मा, दीपिका पादुकोण
भारतीय क्रिकेट टीम के सिक्सर किंग रहे युवराज सिंह को बहुत ही हैंडसम क्रिकेटरों में से एक माना जाता है। युवराज सिंह अपनी क्यूटनेस से लड़कियों के चहेते थे।
युवराज सिंह अभी तो बॉलीवुड की हसीना हेजल किच के साथ अपना खुशहाल शादीशुदा जीवन जी रहे हैं लेकिन युवराज सिंह का भी कुछ हसीनाओं के साथ अफेयर रहा है।
वैसे तो युवराज सिंह का नाम रिया सेन, प्रिटी जिंटा के साथ भी जुड़ा लेकिन युवराज सिंह का बॉलीवुड की एक्ट्रेस किम शर्मा के साथ सबसे पहले अफेयर की बातें होती थी।
दोनों को कई बार सार्वजनिक स्थान पर एक साथ देखा गया है। किम शर्मा के बाद युवी का नाम दीपिका पादुकोण के साथ भी जुड़ा। जो लंबे समय तक रहा लेकिन इन दोनों को नजरअंदाज कर युवी ने हेजल किच के साथ शादी की।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post इन दिग्गज क्रिकेटरों ने 1, 2 नहीं बल्कि कई लड़कियों के तोड़े दिल, लिस्ट में 3 भारतीय appeared first on SportzWiki Hindi.