सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट में एक बड़ा नाम है. यह भारतीय क्रिकेटर एक बार जो काम सोच लेता था वो बिना किये कभी नहीं छोड़ता था. यही कारण था कि इन्हें उस समय सबसे आक्रामक खिलाड़ी के साथ आक्रामक कप्तान माना जाता था. जिस तरह से इनके कप्तानी और टीम बनाने की चर्चा होती रहती है. उसी प्रकार यह दिग्गज खिलाड़ी अपनी शादी और लव स्टोरी को लेकर भी चर्चा में बना रहता है.

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने क्रिकेट जगत में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की है. क्रिकेट की दुनिया में दादा के नाम से पहचाने जाने वाले गांगुली अपनी निजी जिन्दगी में एक अच्छे इन्सान के साथ एक अच्छे लवर भी थे. उन्होंने अपनी शादी उस लड़की से की जिससे वह प्यार करते थे. गांगुली ने अपनी शादी घर वालों से छिपा कर की थी. उन्होंने घर वालो के लाख मना करने पर अपनी पड़ोसन से शादी कर लिया.
पड़ोसन पर ही आ गया था पूर्व भारतीय कप्तान का दिल

डोना और सौरव गांगुली पड़ोस में ही रहते थे. कोलकाता के बेहाला में रह रहे इन दोनों के घर की बाउंड्री एक ही थी. दोनों परिवार का एक दुसरे से बिल्कुल भी नहीं बनती थी, लेकिन सौरव और डोना तो एक दूसरे को बचपन से ही चाहते थे. डोना गांगुली जब 12 वीं में पढ़ रही थी और सौरव गांगुली क्रिकेट के मैदान पर अपने पैर जमा रहे थे, तब दोनों एक दुसरे पर जान छिड़कते थे. हालाँकि दोनों के घर वाले इस शादी के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थे.
एक बार नहीं बल्कि 3 बार की थी शादी

सौरव गांगुली उस समय नये कीर्तिमान हासिल कर रहे थे. उन्होंने उसी समय लॉर्ड्स के मैदान पर डेब्यू मैच में ही शतक लगाया था, जिसकी वजह से वह काफी चर्चाओं में थे. सौरव गांगुली ने इंग्लैंड से आते ही डोना से चुपके से मन्दिर में शादी कर ली. हालाँकि फिर भी इन दोनों को घर वालो के सामने जाने से डर लगता था, इसलिए इन्होने ये शादी कोर्ट में भी की और कोर्ट मैरिज कर इसे कानूनी तौर पर रजिस्टर कराया.
सौरव और दोना कोई रिस्क नहीं लेना चाहते थे और उस समय कोलकाता में सौरव गांगुली एक बड़ा नाम था, इसलिए इन्होने रजिस्टार से आग्रह कर उसे अपने दोस्त बनर्जी के घर बुलाया और अपनी शादी को क़ानूनी नाम दिया. बाद में जब ये बात इन दोनों के घर वालो को पता चली तब उन्होंने ने इन दोनों की शादी की और इस तरह से 12 अगस्त 1996 में ये प्रेमी जोड़ा शादी के बंधन में बंध गया. उस वक्त सौरव गांगुली 23 और डोना 20 साल के थे.
सौरव गांगुली ही वो पहले भारतीय क्रिकेटर थे, जिसने एक बार नहीं बल्कि 3 बार एक ही लड़की से शादी की थी.
The post 1 बार नहीं बल्कि 3 बार पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने की थी शादी appeared first on SportzWiki Hindi.