Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दुनिया का एक मात्र बल्लेबाज जो 1 दिन में 3 बार हुआ आउट

क्रिकेट की दुनिया में कई तरह के रिकॉर्ड्स बनते और टूटते रहते हैं. मगर कुछ रिकॉर्ड्स ऐसे होते हैं जो सालों साल बने रहते हैं. एक ऐसा ही रिकॉर्ड पाकिस्तान के बल्लेबाज उमर अकमल के नाम दर्ज है. अपने इस रिकॉर्ड को जब उमर अकमल देखते होंगे, तो वह भी हैरान होते होंगे.

24 घंटे में ही हुए तीन बार आउट 

पाकिस्तान के उमर अकमल महज 24 घंटों के अंदर एक या दो बार नही बल्कि तीन बार आउट हुए. अब आप सोच रहे होंगे आखिर यह कैसे संभव है. चलिए बताते हैं कि यह कैसे हुआ.

30 नंबर 2015 को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच संयुक्त अरब अमीरात में एक टी-20 मैच खेला गया था. मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर निर्धारित 20 ओवर में 154 रन बनाए.

जवाब में उतरी पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने 7 विकेट खोकर 154 रन बनाए. यानि मैच टाई हो गया. पाकिस्तान की ओर से सर्वाधिक 75 रन शोएब मालिक ने बनाए. इस दौरान उमर अकमल सिर्फ 4 रन ही बना पाए थे और मोईन अली की गेंद पर क्रिस जॉर्डन को कैच थमा बैठे.

टाई होने के मैच सुपर ओवर में गया. सुपर ओवर में बल्लेबाजी के लिए आए उमर अकमल एक बार फिर अपना विकेट गंवा बैठे. इस प्रकार कुछ ही समय में उमर ने अपना दूसरी बार विकेट गंवा दिया. वहीं सुपर ओवर में इंग्लैंड ने जीत दर्ज कर मैच में जीत हासिल की.

इस मैच के ख़त्म होने के बाद उमर अकमल ने बांग्लादेश की फ्लाइट पकड़ी और बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेलने के लिए चटगांव पहुंचे. जहां उन्हें 1 दिसम्बर यानि दूसरे ही दिन चटगांव विकिंग्स की ओर से खेलना था.

रंगपुर राइडर्स के खिलाफ चटगांव विकिंग्स ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया. जिसके बाद पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए उमर अकमल आठ गेंदों पर सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए. इस मैच में भी उमर अकमल की टीम को 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा.

The post दुनिया का एक मात्र बल्लेबाज जो 1 दिन में 3 बार हुआ आउट appeared first on SportzWiki Hindi.