भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की. इस जीत में कप्तान विराट कोहली का अहम योगदान रहा. नॉटिंघम में खेले गए इस मैच में भारत ने 203 रनों से एक बड़ी जीत अपने नाम की. विराट ने 200 रन बनाए और मैन ऑफ़ द मैच रहे. इसके साथ ही विराट कोहली ने एक शानदार रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.
इतिहास में ऐसा करने वाले पहले कप्तान बने विराट

क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका है अब जब किसी टेस्ट कप्तान ने सात बार 200 या उससे ज्यादा रन जीतने वाली टीम के लिए बनाए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के दो दिग्गज कप्तान डॉन ब्रैडमैन और रिकी पोंटिंग के नाम था. इन दोनों ने 6 बार ऐसा किया था.
7वीं बार विराट ने किया ये कारनामा
ईएसपीएनक्रिकइन्फो पर दी गयी जानकारी के मुताबिक विराट कोहली ने एक बतौर कप्तान के तौर पर खेलते हुए भारत की जीत में सात बार 200 रन बना चुके हैं. ये कारनामा सबसे पहले विराट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2016 में किया था.
इसके बाद कोहली ने 2017 में इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 211 और 17 रनों की पारियां खेली थीं. इसी वर्ष इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम में 167 और 81 रन बनाए.

मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ कोहली ने पहली पारी में 235 रन बना दिए थे. 2017 में हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ 204 और 28 रन बनाए. इसके बाद 2018 में नागपुर में श्रीलंका के खिलाफ 213 रन बनाए. वहीं अब नॉटिंघम में विराट ने 97 और 103 रन रनों की पारी खेली और भारत को जीत मिली.
धोनी ने ऐसा एक बार किया
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ये कारनामा एक बार किया है. 2013 में चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धोनी ने 224 रनों की एक एतिहासिक पारी खेली थी जिसमें भारत को जीत मिली थी.
वहीं विराट ने जहां कप्तान के तौर पर ये कारनामा 7 बार किया है, तो वहीं जब वह कप्तान नहीं तब उन्होंने तीन बार ऐसा किया था. यानि कुलमिलाकर 10 बार कोहली टीम की जीत में 200 या उससे अधिक रन बना चुके हैं.
The post धोनी सिर्फ 1 बार लेकिन 7 बार ये कारनामा कर भारतीय टीम को बतौर कप्तान जीता चुके हैं विराट कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.