स्पोर्ट्स डेस्क। अफ़ग़ानिस्तानी टीम के लिए वर्ष 2018 बेहद यादगार साबित होता जा रहा है। इस वर्ष उन्होंने पहले तो टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू किया और अब वनडे प्रारूप में अपने 100 मैच भी पूरे कर लिए। अफ़ग़ानिस्तान ने ये उपलब्धि आयरलैंड दौरे के दूसरे वनडे में हासिल की हालाँकि इस मैच में उन्हें 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा ।
शाहिद अफरीदी ने बोला- इस भारतीय खिलाड़ी ने दिया था 'बूम-बूम' निकनेम
आपको बता दे की अफ़ग़ानिस्तान 100 वनडे खेलने वाली विश्व की 14वीं टीम है 7 देशों ने अपना 100वां वनडे जीता था जबकि अफ़ग़ाः सहित 6 देशों को इस महत्त्वपूर्ण मैच में हार का सामना करना पड़ा है। केन्या टीम का 100वां वनडे बारिश के कारण रद्द हो गया था। आपको बता दे की अफ़ग़ानिस्तान टीम ने अपने पहले 100 वनडे में से 52 मैचों में जीत और 46 में हार का सामना करना पड़ा है जबकि 2 मैच ड्रा रहे हैै । वेस्टइंडीज (77), दक्षिण अफ्रीका (55) और इंग्लैंड (54) अन्य टीमें हैं जिन्होंने अपने पहले 100 वनडे में 50 से अधिक मैचों में जीत हासिल की है ।
रिक्शाचालक की बेटी ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर रच दिया ये नया इतिहास
पहले 100 वनडे के बाद टीमों का प्रदर्शन
आपको बता दे की पहले 100 वनडे मैचों के बाद अफ़ग़ानिस्तानी टीम जीत के मामले में न्यूज़ीलैण्ड (46), ऑस्ट्रेलिया (45), पाकिस्तान (42) और भारत (40) जैसी दिग्गज टीमों से भी आगे है । पहले 100 वनडे में सबसे कम मैच जीतने का रिकॉर्ड बांग्लादेश के नाम दर्ज है उन्होंने मात्र 6 मैचों में ही जीत मिली थी ।
आपको बता दे की ये मैच अफ़ग़ानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नबी के लिए भी 100वां मैच था इस प्रकार वो किसी भी देश के लिए लगातार पहले 100 वनडे खेलने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बन गए हैं ।
Herald