भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है. लॉर्ड्स में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम की बल्लेबाजी की दुर्दशा एजबेस्टन में खेले गए टेस्ट मैच के बाद भी जारी रही. बारिश की आंख मिचौली के बीच टेस्ट मैच के दूसरे दिन मैच शुरु हो पाया. इस दौरान 35.2 ओवर का खेल हुआ. जिसमें पूरी भारतीय टीम 107 रनों पर धराशायी हो गयी.

भारत की ओर से सबसे ज्यादा रविचंद्रन अश्विन ने 29 रनों की पारी खेली. जेम्स एंडरसन की गेंदबाजी का तोड़ किसी भी बल्लेबाज के पास नजर नही आया. एंडरसन ने अपनी खरनाक गेंदबाजी से 5 विकेट चटकाए. जबकि क्रिस वोक्स ने दो विकेट लिए. वहीं सैम करन और ब्रॉड एक-एक विकेट ले पाए.
भारत के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
लॉर्ड्स के 100 सालों के इतिहास में भारत ने अपने नाम एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज किया है. भारतीय टीम लॉर्ड्स के ऐतिहासिक ग्राउंड पर टेस्ट में पहली पारी में सबसे कम रन बनाने वाली दूसरी टीम बन गयी है. यानि पिछले 100 सालों में एक मौके को छोड़कर और कोई भी भारत से कम ओवर खेलकर पहली पारी में आउट नहीं हुआ.
इस दौरान भारतीय टीम ने 35.2 ओवरों का सामना किया. वहीं भारत से पहले पिछले 100 सालों में सबसे कम ओवरों में आउट होने का रिकॉर्ड साल 2000 में ज़िम्बाबवे के नाम दर्ज है. जिसने वर्ष 2000 में 83 रनों की पारी खेलते हुए ये रिकॉर्ड बनाया था. इस मामले में अब भारत दूसरे स्थान पर आ गया है.

हालांकि अगर हम ओवरआल कम स्कोर की बात करें तो ये चौथा सबसे छोटा स्कोर है. भारत का इस मैदान पर बनाया गया भी ये दूसरा सबसे छोटा स्कोर है. इससे पहले भारतीय टीम 1974 में 17 ओवर खेलकर 42 रनों पर ढेर हो गई थी.
लॉर्ड्स के मैदान पर खेले जा रहे अगर इस मैच में भारत को वापसी करनी है तो इंग्लैंड को जल्द ही आउट करना होगा. जबकि दूसरी पारी में मजबूत बल्लेबाजी के साथ एक बड़ा स्कोर बनाना होगा.
The post लॉर्ड्स के 100 सालों के इतिहास में भारतीय टीम नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.