भारतीय क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट जगत में इतने रिकॉर्ड बना डाले हैं, जिसे तोड़ पाना किसी के लिए सपने जैसा होगा. क्रिकेट के किसी क्षेत्र में ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं होगा जिसके आस पास तेंदुलकर का नाम नहीं होगा. तभी तो कई भारतीय दिग्गज कह चुके हैं, कि मैंने भगवान को तो नहीं देखा, लेकिन टीम इंडिया की तरफ से क्रिकेट खेलते हुए एक भगवान को जरूर देखा है.
सचिन के संन्यास लेने के बाद टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने भारतीय फैन्स को निराश नहीं होने दिया. भले ही कोहली, सचिन की तरह भारतीय फैन्स के दिलों में वह विराट मुकाम न पा पाए, लेकिन अपने प्रदर्शन से लोगों का दिल जरूर जीत रहे हैं. अभी कोहली में बहुत क्रिकेट बाकी है जिस वजह से कहा जाता है, कि यह खिलाड़ी सचिन के 100 शतकों का रिकॉर्ड जरूर तोड़ेगा.
आज हम इस आर्टिकल में उन पांच खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिनकी बल्लेबाजी क्षमता को देख लगता है कि इनके अन्दर भी सचिन के 100 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ने की काबिलियत है.
ऋषभ पंत

टीम इंडिया के इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज को पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का उत्तराधिकारी माना जा रहा है. पंत के अन्दर प्रतिभा कूट कूट कर भरी है. जिस शानदार लय में यह बल्लेबाज बल्लेबाजी करता है इससे इस बात की पूरी उम्मीद है. न सिर्फ यह 100 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ेगा बल्कि और कई रिकॉर्ड विध्वस करेगा. गौर करने वाली बात यह है कि अभी पंत मात्र 20 साल के हैं.
पृथ्वी शॉ

भारतीय क्रिकेट में इन दिनों एक नाम काफी तेज से सामने आया है और वो है पृथ्वी शॉ का. पृथ्वी ने भारत को U19 विश्व कप का खिताब दिलवाया और उनकी बल्लेबाज कमाल की है.
हाल के दिनों में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए इंडिया ए की तरफ से तीन शतक लगाए थे. जल्द ही इन्हें भारतीय टीम में मौका दिया जा सकता है.इनकी प्रतिभा को देखते हुए इन्हें सचिन का उत्तराधिकारी कहा जाने लगा है.
इमाम उल हक

ये पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक के भतीजा हैं. 22 वर्षीय यह युवा बल्लेबाज मात्र 9 वनडे में 4 शतक जड़ सनसनी मचा चुका है. गबज की टैलेंट हैं इस युवा पाकिस्तानी बल्लेबाज में. आने वाले दिनों में यह बल्लेबाज भी विश्वक्रिकेट में खूब ना कमाएगा.
एडन मार्क्ररम

दक्षिण अफ्रीका का यह 23 वर्षीय खिलाड़ी सुर्ख़ियों में हैं. इसे कई दिग्गज भविष्य का सितारा बता चुके हैं. 12 टेस्ट में यह युवा बल्लेबाज 4 शतक लगा चुका है. यह बल्लेबाज भी सचिन के 100 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ सकता है.
The post विराट कोहली नहीं बल्कि यह चार युवा तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों का रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.