Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

104 पारियां खेलने के बाद भी आज तक सिर्फ 3 बार रन आउट हुआ हैं यह दिग्गज खिलाड़ी, आज भी टीम इंडिया का हिस्सा

आज हम आपकों अपने इस खास लेख में उन पांच क्रिकेटरों के बारे में बताएंगे, जो 100 से ज्यादा वनडे मैच खेलने के बाद भी बहुत कम बार रन आउट हुए है.

आइये डालते है एक नजर 100 से ज्यादा मैच खेलकर सबसे कम बार रन आउट होने वाले खिलाड़ियों पर : 

कर्टनी  वाल्स 

वनडे क्रिकेट में 100 से ज्यादा मैच खेलकर सबसे कम बार रन आउट होने वाले खिलाड़ियों में वेस्टइंडीज के कर्टनी  वाल्स  पहले नंबर में आते है. कर्टनी वाल्स ने वेस्टइंडीज के लिए 205 वनडे मैचों की 79 पारियां खेली है, जिसमे वह सिर्फ 1 बार ही रन आउट हुए है.

एंड्रयू  फ़्लिंटॉफ़ 

वनडे क्रिकेट में 100 से ज्यादा मैच खेलकर सबसे कम बार रन आउट होने वाले खिलाड़ियों में इंग्लैंड के एंड्रयू फ़्लिंटॉफ़ दूसरे नंबर में आते है. एंड्रयू  फ़्लिंटॉफ़ ने इंग्लैंड के लिए 141   वनडे मैचों की 122 पारियां खेली है. जिसमे वह सिर्फ 2 बार ही रन आउट हुए है.

शिखर धवन 

इस लिस्ट में भारतीय टीम के दिग्गज ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन का नाम भी आता है. उनका नाम इस लिस्ट के तीसरे स्थान पर आता है. शिखर धवन भारतीय टीम के लिए 105 मैचों की 104 पारियां खेल चुके है, जिसमे शिखर धवन मात्र 3 बार रन आउट हुए है.

चामू चिभाभा 

वनडे क्रिकेट में 100 से ज्यादा मैच खेलकर सबसे कम बार रन आउट होने वाले खिलाड़ियों में जिम्बाम्वे के चामू चिभाभा चौथे नंबर में आते है. चामू चिभाभा ने जिम्बाम्वे के लिए 103 वनडे मैचों की 103 पारियां खेली है. जिसमे वह सिर्फ 3 बार ही रन आउट हुए है.

किरन पोलार्ड 

वनडे क्रिकेट में 100 से ज्यादा मैच खेलकर सबसे कम बार रन आउट होने वाले खिलाड़ियों में वेस्टइंडीज के किरन पोलार्ड पांचवे नंबर में आते है. किरन पोलार्ड 101 मैचों की 95 पारियों में सिर्फ 3 बार ही रन आउट हुए है.

नोट : आपकों बता दें, कि हमने पारियों के लिहाज से 3 बार रन आउट होने वाले बल्लेबाजों का क्रम तय किया हुआ है. 

The post 104 पारियां खेलने के बाद भी आज तक सिर्फ 3 बार रन आउट हुआ हैं यह दिग्गज खिलाड़ी, आज भी टीम इंडिया का हिस्सा appeared first on SportzWiki Hindi.