Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लॉर्ड्स टेस्‍ट की पहली पारी में 'विराट सेना' 107 रन पर ढेर

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 35.2 ओवर में 107 रन पर ढेर हो गई। इंग्लैंड के गेंदबाजो के आगे भारतीय बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा अश्विन ने 29, विराट कोहली ने 23 और अजिंक्‍य रहाणे ने 18 रन का योगदान दिया ।

इंग्लैंड की तरफ से गेंदबाज जेम्‍स एंडरसन ने सबसे अधिक पांच विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा क्रिस वोक्‍स ने दो, वहीं तो स्‍टुअर्ट ब्रॉड और सैम कुरन ने एक-एक विकेट हासिल किया। आपको जानकारी में बता दे पहले दिन का खेल बारिश की भेट चढ़ गया था। दूसरे दिन इंग्लैंड ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को बल्लेबाजी करने को कहा। टीम इंडिया की शुरुआत से ही बेहद खराब रही है। मुरली विजय पहले ही ओवर में शून्य पर बोल्ड हो गए। इसके बाद से मानो विकेटों की जड़ी लग गई हो। मुरली विजय को एंडरसन ने उन्हें पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर बोल्ड किया था।

पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड 1-0 से आगे चल रही है। पहल टेस्ट मैच काफी रोमांचक हुआ था । इसलिए इंग्लैंड की टीम का मनोबल ऊंचा है। जबकि विराट कोहली के दमदार प्रदर्शन के बावजूद पहला टेस्‍ट गंवाने वाली टीम इंडिया के लिए लॉर्ड्स टेस्‍ट जीतना बेहद जरुरी हो गया है। वैसे भी लॉर्ड्स मैदान का इतिहास भारत के लिए कुछ ज्यादा ठीक नहीं रहा है ।

टीमें इस प्रकार है :
इंग्लैंड टीम: जो रूट(कप्तान), जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), स्टुअर्ट ब्रॉड, जोस बटलर, एलिस्टर कुक, सैम करन, कीटन जेनिंग्स, ओली पोप, आदिल राशिद और क्रिस वोक्स।

टीम इंडिया : विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, लोकेश राहुल, अजिंक्य रहाणे, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन और ईशांत शर्मा।



Herald