Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्पॉट फिक्सिंग के मामले में फंसा एक और क्रिकेटर, 10 वर्षों के लिए लगा बैन

इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान की क्रिकेट टीम और उसके खिलाड़ी हर समय किसी ना किसी मुद्दे या किसी अन्य मामले को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। कभी इस टीम के खिलाड़ी किसी दूसरी टीम के खिलाड़ियों से झगड़ते है तो कभी आपस में ही, कभी इन पर स्पॉट फिक्सिंग के आरोप लगते है तो कभी किसी और तरीके के।

ये हैं क्रिकेट की दुनिया के वो अनोखे रिकॉर्ड जिनका टूटना लगभग नामुमकिन, ये भारतीय भी लिस्ट में

ऐसा ही एक और मामला सामने आया है पाकिस्तानी टीम के एक और पूर्व खिलाड़ी का जी हां पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज नासिर जमशेद को पाकिस्तान सुपर लीग टी 20 टूर्नामेंट में स्पॉट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार शामिल पाया गया है।

नासिर जमशेद पर फिक्सिंग और भ्रष्टाचार का मामला साबित होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें 10 वर्षों के लिये निलंबित कर दिया।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने बयान में बताया कि नासिर को भ्रष्टाचार रोधी न्यायाधिकरण ने पीएसएल में भ्रष्टाचार का दोषी पाया है और 10 वर्षों के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। आपकों बता दें की पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए नासिर जमशेद ने करियर में 48 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच और दो टेस्ट खेले हैं।

गौरतलब है की नासिर जमशेद को इससे पहले फरवरी 2017 में पीसीबी के भ्रष्टाचार रोधी नियमों का उल्लंघन करने के लिए भी क्रिकेट के सभी प्रारूपों से निलंबित किया गया था।

भारतीय खिलाड़ियों के साथ विदेशी खिलाड़ियों ने भी अजित वाडेकर को दी श्रृद्धांजलि

पीसीबी के कानूनी सलाहकार ने अपने बयान में बताया की जमशेद की स्पॉट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार के मामले में अहम भूमिका थी। पीसीबी ने नासिर जमशेद के खिलाफ जो आरोप लगाये थे वे साबित हो गये हैं जिसके बाद नासिर जमशेद को 10 वर्षों के लिये निलंबित करने का फैसला लिया गया है।

EngvInd : तीसरे टेस्ट मैच में ये भारतीय खिलाड़ी कर सकता है डेब्यू, ये हो सकती है संभावित टीमें