Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कॉमनवेल्थ के 10 गोल्ड मेडलिस्ट एशियाड में नहीं खेलेंगे, मैरीकॉम, जीतू राय हुए बाहर

लाइव सिटीज डेस्क : इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबैंग में 18 अगस्त से एशियन गेम्स की शुरुआत होगी. भारत ने 34 खेलों में भागीदारी के लिए 572 एथलीट के नाम का ऐलान कर दिया है. इनमें इसी साल अप्रैल में हुए गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले 20 खिलाड़ियों के नाम नहीं हैं. बॉक्सर एमसी मैरीकॉम, शूटर जीतू राय, वेटलिफ्टर संजीता और मीराबाई चानू समेत 10 गोल्ड मेडलिस्ट एशियन गेम्स में दिखाई नहीं देंगे.

स्टार बॉक्सर मैरीकॉम को उनका पसंदीदा भार वर्ग नहीं मिला, इसलिए उन्होंने नाम वापस ले लिया. भारत ने चार साल पहले दक्षिण कोरिया के इंचियोन में हुए पिछले एशियन गेम्स में 57 मेडल हासिल किए थे. इनमें 11 गोल्ड, नौ सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज शामिल थे.

बता दें कि इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और पेलेमबैंग में 18 अगस्त से 2 सितबंर तक एशियन गेम्स का आयोजन होने जा रहा है. एशियाई खेलों का यह 18वां संस्करण है. इंडोनेशिया दूसरी बार इस खेल की मेजबानी कर रहा है. पहली बार उसने एशियाई खेलों की मेजबानी साल 1962 में की थी.

एशियाई खेलों का आयोजन पहली बार साल 1951 में भारत की राजधानी दिल्ली में हुआ था जिसमें 11 देशों ने हिस्सा लिया था. भारत को तब मेजबान होने का फायदा मिला और भारत ने मेडल टैली में ओवरऑल दूसरा स्थान हासिल किया. साल 1982 में दूसरी बार भारत ने एशियन गेम्स की मेजबानी की थी.

अब तक कुल 9 देशों ने इस खेल की मेजबानी की है और इसमें 46 देशों ने भाग लिया है. जबकि इस बार इसमें 45 देश भाग ले रहे हैं. 1951 में पहले एशियन गेम्स के आयोजन से लेकर 1978 तक इसका आयोजन एशियन गेम्स फेडरेशन करता था. 1982 के गेम्स और उसके बाद से हर एशियन गेम्स का आयोजन ओलिंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) करता है.

The post कॉमनवेल्थ के 10 गोल्ड मेडलिस्ट एशियाड में नहीं खेलेंगे, मैरीकॉम, जीतू राय हुए बाहर appeared first on Live Cities.