Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशियाई खेलों में लगातार 10वीं बार पदक तालिका में पहला स्थान प्राप्त करने का रिकॉर्ड बनाएंगा ये देश

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में 18 अगस्त से 18वें एशियाई खेल शुरू होने जा रहे है। इस बार इस गेम्स में लगभग 572 खिलाड़ी 36 खेलों में भाग लेने जा रहे हैं। एशियाई खेलों में लगातार 10 सालों से चीन ने अपना अधिकार जमा रखा है। चीन लगातार 10 सालों से एशियाई खेलों में पदक तालिका में पहला स्थान प्राप्त करने में सफल रहा है। चीन के खिलाड़ियों ने इस खेलों में अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है।

अगर कोई टीम लगतार 10 साल से अंक तालिका में पहला स्थान प्राप्त करने में सफल रहती है तो इसके पिछे उस टीम के खिलाड़ियों का सबसे ज्यादा योगदार रहता है। अगर इस बार चीन अंकतालिका में पहले स्थान पर रहता है तो ये किसी रिकॉर्ड से कम नहीं होगा। हमारी जानकारी के अनुसार चीन ने 1982 के दिल्ली एशियाई खेलों के अब किसी दूसरे देश की टीम को पहले स्थान पर आने का मौका नहीं दिया है। चीन हर बार इस लिस्ट में पहले स्थान पर कायम रहता है। एशियाई खेलों के इतिहास में अब तक चीन ने 199 स्वर्ण पदकों सहित कुल 416 पदक अपने नाम किए है जो एशियाई खेलों में किसी एक देश द्वारा सर्वाधिक पद जितने का रिकॉर्ड बना हुआ है।

एक बार चीन 200 स्वर्ण पदकों का आंकड़ा छूने से एक पदक दूर रह गया ​था। चीन ने इंचियोन में एथलेटिक्स, साइक्लिग, गोताखोरी, जिमनास्टिक्स, रोइंग, शूटिंग, स्विमिंग, टेबल टेनिस, भारोत्तोलन और मार्शल आर्ट वुशू में सबसे ज्यादा पदक अपने नाम करने का रिकॉर्ड बनाया था। अगर हम इन खेलों में भारत की बात करें तो भारतीय टीम का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है। भारत ने अब तक 139 गोल्ड समेत कुल 616 मेडल अपने नाम किए है। भारत का कुछ सालों से प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा है।लेकिन इस बार भारतीय खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा पदक जीतने का दावा किया है।



Herald