जकार्ता| भारतीय निशानेबाज दीपक कुमार ने सोमवार को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में निशानेबाजी प्रतियोगिता में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा का रजत पदक अपने नाम किया है। इस स्पर्धा में हालांकि, रवि कुमार पदक नहीं जीत पाए। उन्हें चौथा स्थान प्राप्त हुआ।

फाइनल में एक समय पर दीपक बाहर होने की कगार पर थे, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए अच्छा प्रदर्शन कर ताइवान लु शाओचुआन को मात देते हुए रजत पर कब्जा जमाया। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक चीन के यांग हाओरान ने जीता है, वहीं कांस्य शाओचुआन को मिला है।
The post निशानेबाजी : दीपक ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में किया रजत पदक अपने नाम appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.