Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशियाई खेल: 10 मीटर एयर पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे सौरभ चौधरी

जकार्ता:  भारतीय पुरुष निशानेबाज सौरभ चौधरी ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सौरभ ने 586 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है।

इस स्पर्धा में सौरभ के अलावा भारत के एक अन्य निशानेबाज अभिषेक वर्मा ने भी क्वालीफाई कर लिया है। वह 580 अंकों के साथ छठे स्थान पर रहे।

दक्षिण कोरिया के जिन जोनगोह को 584 अंकों के साथ दूसरा और चीन के वु जियाउ को 582 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

The post एशियाई खेल: 10 मीटर एयर पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे सौरभ चौधरी appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.