Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

10 टेस्ट मैच बाद कपिलदेव, इयान बाथम, इमरान खान जैसे दिग्गजों की लिस्ट में जाने कहाँ बैठते हैं हार्दिक पंड्या

Guru Dakshina: Like Virat, Hardik also surprised his coach

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की इन दिनों बड़े चर्चे हैं। हार्दिक पंड्या ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में पांच विकेट और 52 रन की पारी खेल हर किसी को करारा जवाब दे दिया है। और साथ ही उनके इस प्रदर्शन के बाद उनकी तुलना कई लोग विश्व क्रिकेट के बड़े दिग्गज ऑलराउंडरों से कर रहे हैं।

हार्दिक की तुलना में पहले 10 टेस्ट मैचों में दिग्गज ऑलराउंडरों का प्रदर्शन

हार्दिक पंड्या के टेस्ट करियर के अब तक के सफर पर नजर डाले तो उन्होंने 10 टेस्ट मैचों में 35.20 की औसत से 528 रन बनाए हैं तो वहीं गेंदबाजी में 27.68 की औसत से 16 विकेट हासिल किए हैं। अब ऐसे में आपको हम दिखाते हैं विश्व क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी जिनका प्रदर्शन पहले 10 टेस्ट मैच के बाद कैसा रहा था?

कपिल देव

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर रहे कपिल देव ने 1978 में अपने करियर की शुरुआत करने के बाद भारतीय टीम के लिए पहले 10 टेस्ट मैच खेलने के बाद 42.50 की औसत से 510 रन बनाए तो वहीं गेंदबाजी में कपिल देव ने 39 की औसत से 29 विकेट हासिल किए थे। कपिल देव ने अपने पूरे करियर में 131 टेस्ट मैचों में 5248 रन बनाने के साथ ही 434 विकेट हासिल किए।

इमरान खान

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज और विश्व विजेता खिलाड़ी रहे ऑलराउंडर इमरान खान ने साल 1971 में अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की। पाकिस्तान के लिए पहले 10 टेस्ट मैच खेलने के बाद इमरान खान ने जहां गेंदबाजी में 33.9 की औसत से 37 विकेट हासिल किए थे तो वहीं बल्लेबाजी में 20 की औसत से 1 शतक की मदद से 288 रन बनाए थे। इमरान खान ने अपने पूरे करियर में 88 मैचों में 3807 रन बनाने के साथ ही 262 विकेट चटकाए।

रिचर्ड हेडली

न्यूजीलैंड के महान ऑलराउंडर रहे रिचर्ड हेडली अपने दौर के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर रहे। साल 1973 में अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की। रिचर्ड हेडली ने अपने पहले खेले गए 10 टेस्ट मैचों में 29.4 की औसत से 37 विकेट झटके तो वहीं बल्लेबाजी में 18 की औसत से 269 रन बनाए। अपने ओवरऑल करियर में हेडली ने 86 टेस्ट मैचों में 3124 रन बनाने के साथ ही 431 विकेट हासिल किए।

इयान बॉथम

इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर के तौर पर इयान बॉथम को जाना जाता है। इयान बॉथम ने इंग्लैंड के लिए साल 1977 में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की। बॉथम ने पहले 10 टेस्ट मैचों में प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए 17.34 की औसत से 53 विकेट झटके तो बल्लेबाजी में भी 43.55 की औसत से 479 रन बनाए जिसमें 3 शतक शुमार रहे। बॉथम ने पूरे करियर में 102 मैचों में 5102 रन बनाने के साथ ही 383 विकेट हासिल किए।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post 10 टेस्ट मैच बाद कपिलदेव, इयान बाथम, इमरान खान जैसे दिग्गजों की लिस्ट में जाने कहाँ बैठते हैं हार्दिक पंड्या appeared first on SportzWiki Hindi.