लाहौर| पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शुक्रवार को राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज नासिर जमशेद पर 10 साल का प्रतिबंध लगाया है। जमशेद पर यह प्रतिबंध पीसीबी के भ्रष्टाचार विरोधी नियमों के बार-बार किए उल्लंघन के लिए लगाया गया है। 
पिछले दो वर्षो में यह दूसरी बार जमशेद को दोषी ठहराया गया है। इससे पहले, पिछले साल दिसम्बर में जमशेद को 2017 पीएसएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में सही से सहयोग न देने के लिए एक साल के लिए प्रतिबंधित किया गया था।
इस साल की शुरुआत में जमशेद पर लगा यह प्रतिबंध समाप्त हुआ था, लेकिन अब उन पर एक बार फिर प्रतिबंध लगा है, जो लंबे समय के लिए है।
The post पाकिस्तान के इस बड़े बल्लेबाज पर लगा 10 साल का प्रतिबंध appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.