क्रिकेट से जुड़े हम अक्सर ही अलग-अलग बेस्ट इलेवन का चुनाव होते या करते देखे जा सकते हैं। समय-समय पर क्रिकेट के मैदान से सभी विभागों से जुड़ी एक ड्रीम इलेवन चुनी जारी रही है। वैसे तो आपको हर तरह की एकादश दिखायी हैं लेकिन आज हम आपको ऐसी बेस्ट इलेवन का बारे में बताने जा रहे हैं। जो बाएं हाथ के स्पेशलिस्ट से भरी हो।
ये हैं विश्व क्रिकेट की लेफ्ट हेंड एकादश
यानि आज हम आपको क्रिकेट इतिहास की बाएं हाथ के बल्लेबाजों के साथ ही गेंदबाजों से भरी एक बेस्ट इलेवन टीम बताने जा रहे हैं।
सौरव गांगुली
भारत के पूर्व बाएं हाथ के बल्लेबाज सौरव गांगुली अपने समय के बहुत बड़े बल्लेबाज रहे हैं। सौरव गांगुली का नाम विश्व के सर्वश्रेष्ठ लेफ्टहेंड बल्लेबाजों में शुमार रहा है। सौरव गांगुली को ऑफ साइड का भगवान कहा जाता था।
गांगुली के नाम भारतीय वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में दूसरे स्थान पर नाम है। दादा ने 311 वनडे मैचों में 41.02 की औसत से 11363 रन हैं। जिसमें 22 शतक और 72 अर्धशतक हैं।

सनथ जयसूर्या(श्रीलंका)
श्रीलंका के विस्फोटक बल्लेबाज रहे सनथ जयसूर्या क्रिकेट इतिहास के सबसे खौफनाक बल्लेबाज माने जाते थे। सनथ जयसूर्या को क्रिकेट जगह का सबसे अच्छा बाएं हाथ का बल्लेबाज कहा जा सकता है।
अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए लोकप्रिय रहे जयसूर्या ने 445 वनडे मैच खेलकर 32.36 की औसत से 13430 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 68 फिफ्टी और 28 सेंचुरी भी लगाई। साथ ही 323 विकेट अपने नाम किए।

ब्रायन लारा(वेस्टइंडीज)
वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा की तुलना क्रिकेट इतिहास के नामी खिलाड़ियों में की जाती है। वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के बल्लेबाज ब्रायन लारा एक जदरदस्त बल्लेबाज थे।
लारा ने कैरेबियाई टीम के लिए 299 वनडे मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 40.17 के औसत से 10405 रन बनाए। इस दौरान लारा के बल्ले से 63 पचासे और 19 सैकड़े निकले।

एलन बॉर्डर(ऑस्ट्रेलिया)-कप्तान
ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी रहे एलन बॉर्डर अपने समय के सबसे अच्छे कप्तानों में से एक रहे हैं। एलन बॉर्डर की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने जबरदस्त सफलता हासिल की है। इन्होंने एक बल्लेबाज के साथ ही एक उपयोगी गेंदबाज के रूप में साबित किया।
बॉर्डर ने 273 वनडे मैच खेले जिसमें उन्होंने 39 फिफ्टी और 3 शतक से 30.63 की औसत से 6524 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने 73 विकेट भी हासिल किए।

कुमार संगकारा(श्रीलंका) विकेटकीपर
श्रीलंका के महान विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा श्रीलंका के सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं। कुमार संगकारा इसके साथ ही दुनिया के सबसे अच्छे विकेटकीपर रहे हैं।
संगकारा ने श्रीलंका के लिए 404 वनडे मैचों में 41.98 की औसत से 14234 रन बनाए। संगा ने 93 अर्धशतक और 25 शतक जड़े।

माइकल बेवन(ऑस्ट्रेलिया)
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व मध्यक्रम के धाकड़ बल्लेबाज माइकल बेवन की धाक तो दुनिया ने देखी ही ही। माइकल बेवन विश्व क्रिकेट के सबसे बेहतरीन फिनिशरों में से एक रहे हैं।
माइकल बेवन ने 232 मैचों में 53.17 की प्रभावशाली औसत से 6912 रन बनाए बेवन ने इस दौरान 46 फिफ्टी और 6 शतक लगाए।

वसीम अकरम(पाकिस्तान)
पाकिस्तान के महान गेंदबाज वसीम अकरम अपने सबसे के सबसे बेहतरीन गेंदबाज थे। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने अपने करियर में जबरदस्त सफलता हासिल की। अकरम ने अपने वनडे करियर में 386 मैच खेले और 502 विकेट हासिल किए। तो साथ ही बल्लेबाजी में भी ठीक हाथ दिखाते हुए 16.52 की औसत से 3717 रन बनाए।

डेनियल वेटोरी(न्यूजीलैंड)
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल वेटोरी बाएं हाथ के सबसे अच्छे स्पिन गेंदबाज रहे हैं। डेनियल वेटोरी ने न्यूजीलैंड की क्रिकेट में अपना एक बड़ा योगदान दिया है। वेटोरी को सबसे ज्यादा उनकी वेरिएशन के लिए पहचाना जाता था। वेटोरी ने अपने वनडे करियर में 295 मैचों में 305 विकेट हासिल किए।

मिचेल जॉनसन(ऑस्ट्रेलिया)
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तूफानी तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन अपने समय के सबसे तेज गेंदबाजों में शुमार रहे हैं। मिचेल जॉनसन ने अपने करियर में खासी सफलता हासिल की। जॉनसन ने 153 वनडे मैचों में 239 विकेट हासिल किए।

जहीर खान(भारत)
भारतीय क्रिकेट इतिहास में पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान का नाम सबसे अच्छे तेज गेंदबाजों में लिया जाता है। जहीर खान सबसे अच्छे बाएं हाथ के भारतीय गेंदबाज रहे हैं। जहीर खान ने 200 वनडे मैचों में 282 विकेट हासिल किए।

चामिंडा वास(श्रीलंका)
श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास को दुनिया के सबसे अच्छे गेंदबाजों में गिना जाता था। चामिंडा वास ने अपने करियर में शानदार सफलता हासिल की। वास ने श्रीलंका के लिए 322 वनडे मैच खेलकर 400 विकेट हासिल किए।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें
The post इन 11 बाएं हाथ के खिलाड़ियों को मिलाकर बना दे टीम तो इसे हरा पाना वनडे की नम्बर 1 टीम इंग्लैंड के लिए भी मुश्किल appeared first on SportzWiki Hindi.