Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लीजेंड सचिन तेंदुलकर ने 11 साल पहले 8 साल की उम्र में ही पृ्थ्वी शॉ की कर ली थी पहचान, दी थी ये बड़ी सलाह

वो कहते हैं ना कि एक हीरे की वास्तविक पहचान एक जौहरी ही कर सकता है। कुछ उसी तरह की बात भारतीय क्रिकेट में भी देखी गई है। भारतीय क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे सचिन तेंदुलकर की पहचान भी कुछ उसी तरह से करिब तीन दशक पहले उनके गुरू यानि कोच रमाकांत आचरेकर ने की थी। रमाकांत आचरेकर ने भारतीय क्रिकेट को सचिन तेंदुलकर के रूप में एक ऐसा नायाब हीरा दिया जिसकी चमक पूरी दुनिया ने देखी।

सचिन तेंदुलकर ने शुरुआत में ही कर दी थी पृथ्वी शॉ की पहचान

जिस तरह से सचिन तेंदुलकर की प्रतिभा की पहचान रमाकांत आचरेकर को सचिन के शुरुआती दौर में ही लग गई थी ठीक उसी तरह से सचिन तेंदुलकर ने भी एक हीरे की पहचान की थी। उस नए नवेले हीरे का नाम है पृथ्वी शॉ…

सचिन ने पृथ्वी की बल्लेबाजी को देखने के बाद दी थी बड़ी सलाह

जी हां मुंबई के प्रतिभाशाली बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने आज भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी जगह बना ली है। 19 साल के पृथ्वी शॉ को भारतीय क्रिकेट के भविष्य का बड़ा सितारा माना जा रहा है लेकिन क्या आपको पता है कि इस खिलाड़ी की पहचान उनकी 8  साल की उम्र में ही सचिन तेंदुलकर ने कर ली थी। सचिन ने पहली बार में ही पृथ्वी शॉ की पहचान कर ली और उन्होंने इस 8 साल के लड़के को एक बड़ी सलाह दी थी।

अपने ग्रिप और स्टांस को नहीं बदले कभी

सचिन तेंदुलकर ने उस दौरान पृथ्वी शॉ को सलाह दी थी कि चाहे कोई भी कहे लेकिन अपनी बल्लेबाजी तकनीक नहीं बदले। सचिन ने अपनी एप 100 एमबी पर कहा कि “मैंने उसे कहा था कि भविष्य में उसके कोच उसे जितने भी निर्देश दें वो अपनी ग्रिप या स्टांस नहीं बदले। अगर तुम्हें ऐसा करने के लिए कहे तो उसे कहना कि वो मुझ से बात करे। कोचिंग देना अच्छा होता है लेकिन किसी खिलाड़ी में ज्यादा बदलाव करना सही नहीं।”

मुझे मेरे मित्र ने कहा था कि मैं करूं पृथ्वी का आकलन

सचिन ने आगे कहा कि “ये बहुत ही महत्वपूर्ण है कि जब आप ऐसे विशेष खिलाड़ी को देखें तो कुछ बदलाव नहीं करें। ये भगवान का तोहफा होता है। लगभग 10 साल पहले मेरे एक मित्र ने मुझे युवा पृथ्वी को खेलते हुए देखने को कहा। उसने मुझे कहा कि मैं उनके खेल का आकलन करूं और उसे सलाह दूं। मैंने उसके साथ एक सत्र में हिस्सा लिया और खेल में सुधार के लिए कुछ चीजें बताई।”  पृथ्वी को पहली बार सचिन ने देखने के बाद अपने दोस्त से कहा कि “तुम देख रहे हो? ये भविष्य का भारतीय खिलाड़ी है।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post लीजेंड सचिन तेंदुलकर ने 11 साल पहले 8 साल की उम्र में ही पृ्थ्वी शॉ की कर ली थी पहचान, दी थी ये बड़ी सलाह appeared first on SportzWiki Hindi.