Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहले टेस्ट के लिए इस दिग्गज भारतीय बल्लेबाज को नहीं मिली अन्तिम 11 में जगह  

खेल डेस्क। भारत के खिलाफ आज से बर्मिंघम में खेले जा रहे पांच मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

इस मैच के लिए बड़े फेरबदल के तहत अनुभवी मध्यक्रम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को भारत की अन्तिम 11 में जगह नहीं दी गई है। चेतेश्वर पुजारा को भारत की अन्तिम एकादश में शामिल नहीं किया जाना चौंकाने वाला फैसला है। उनके स्थान पर केएल राहुल को मौका मिला है।

पहले टी-20 में वेस्टइंडीज ने दी बांग्लादेश को करारी शिकस्त

वहीं इस मैच के लिए दोनों ही टीमों में केवल एक-एक स्पिन गेंदबाज को टीम में जगह दी गई है। भारत की ओर से रविचन्द्रन अश्विन और मेजबान टीम की ओर से आदिल राशिद को अन्तिम 11 में जगह मिली।

इस मैच के लिए भारतीय टीम में कुलदीप यादव को शामिल करने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन टीम प्रबंधन ने इन संभावनों को खारिज करते हुए तीन मुख्य तेज गेंदबाजों को शामिल किया है।

पहले टेस्ट में इंग्लैंड की ओर से खेलेंगे ये 11 खिलाड़ी, इस स्पिन गेंदबाज को मिला मौका

भारत की ओर से तेज गेंदबाजों के रूप में उमेश यादव, मोहम्मद शामी और इशांत शर्मा को शामिल किया गया है। जबकि चौथे तेज गेंदबाज की भूमिका ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या निभाएंगे।

वैसे चेतेश्वर पुजारा लम्बे समय बाद भारतीय टीम की ओर से टेस्ट मैच खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। पुजारा ने भारत की ओर से 58 मैचों में 4531 रन बनाए हैं। गौरतलब है कि चेतेश्वर पुजारा पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए समय से पहले ही इंग्लैंड पहुंच गए थे। उन्होंने यहां पर कई कांउटी मैच भी खेले है।

भारत: मुरली विजय, शिखर धवन, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्या रहाणे, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवीचन्द्र अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद शामी, इशांत शर्मा।

इंग्लैंड: एलिस्टेयर कुक, कीटन जेनिंग्स, जो रूट (कप्तान), डेविड मालन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, जोस बटलर, सैम कुरान, आदिल रशीद, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन।