1947 के बाद से अलग देश बने पाकिस्तान से जहां क्रिकेट में तेज गेंदबाज निकले, तो वहीं भारत ने शानदार बल्लेबाजों की फ़ौज खड़ी की. आज भारत और पाकिस्तान दोनों ही एशिया की सबसे मजबूत दो टीमें हैं. मगर कल्पना कीजिए कि अगर दोनों देशों के खिलाड़ियों को मिलाकर एक टीम तैयार की जाए तो वह कैसी होगी, शायद वह दुनिया की सबसे मजबूत टीम होगी. चलिए हम अपनी इस कल्पना को और विस्तार रूप देने के लिए एक काल्पनिक प्लेयिंग इलेवन बनाकर देखते हैं.
1. रोहित शर्मा

रोहित शर्मा सीमित ओवरों के क्रिकेट में दुनिया के जबरदस्त सलामी बल्लेबाज हैं. वनडे क्रिकेट में तीन बार दोहरे शतक जड़ चुके रोहित टीम को शानदार शुरुआत दिलाते हैं.
2. फखर ज़मान

पिछले एक वर्ष में पाकिस्तान के फखर ज़मान ने अपने शानदार प्रदर्शन से एक पहचान बनाई है. फखर अभी हाल ही ज़िम्बाम्वे के खिलाफ वनडे मैच में दोहरा शतक लगाने वाले पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज भी बने हैं. बाएं हाथ के फखर रोहित शर्मा के साथ सलामी जोड़ी के लिए एक परफेक्ट बल्लेबाज हैं.
3. विराट कोहली(कप्तान)

मौजूदा समय में दुनिया के जबरदस्त बल्लेबाज विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन दिखाया है. मैदान पर अपनी आक्रामकता से कोहली टीम के खिलाड़ियों में उत्साह भरने का कार्य भी करते हैं.
4. बाबर आज़म

पाकिस्तान टीम के बाबर आज़म मौजूदा समय आईसीसी वनडे रैंकिंग में विराट कोहली के बाद नंबर दो पर मौजूद हैं. मध्यक्रम में नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए बाबर आज़म एक शानदार बल्लेबाज हैं.
5. शोएब मालिक

शोएब मालिक एक शानदार ऑल राउंडर खिलाड़ी हैं. 266 वनडे मैच खेलन वाले शोएब 35.08 की औसत से 7015 रन बना चुके हैं. जबकि गेंदबाजी में वह 156 विकेट भी निकाल चुके हैं.
6. महेंद्र सिंह धोनी(विकेटकीपर)

धोनी से बेहतर विकेटकीपर इस समय शायद ही कोई हो. धोनी दुनिया के सबसे बड़े फिनिशिंग बल्लेबाज भी हैं. इसी वर्ष आईपीएल सीजन में धोनी एक बार फिर उसी तरह मैच फिनिश करते हुए दिखाई दिए थे, जिसके लिए वह जाने जाते हैं.
7. हार्दिक पांड्या

तेज गेंदबाज ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से अपनी एक अलग पहचान बनाई है. हालांकि अपनी तेज गेंदबाजी से भी वह प्रभावी रहे हैं.
8. हसन अली

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली एक खतरनाक तेज गेंदबाज हैं. हसन लगातार अपनी शानदार गेंदबाजी से विकेट निकाल रहे हैं. 33 वनडे मैचों में वह 68 विकेट निकाल चुके हैं.
9. मोहम्मद आमिर

आईसीसी द्वारा पांच साल का बैन झेलने वाले मोहम्मद आमिर अपनी धारदार तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. आमिर ने पाकिस्तान टीम की ओर से खेलते हुए 43 मैचों में 4.75 इकॉनमी से 58 विकेट लिए हैं.
10. जसप्रीत बुमराह

डेथ ओवरों में गेंदबाजी के स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह का सबसे बड़ा हथियार योर्कर गेंद है. बुमराह की खास बात ये है कि डेथ ओवरों में उनकी योर्कर सटीक पड़ती है. जिससे बल्लेबाजों के लिए रन बनाना बेहद मुश्किल हो जाता है.
11. युजवेंद्र चहल

स्पिनर गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने पिछले कुछ समय में अपनी एक अलग छाप छोड़ी है. सीमित ओवरों में युजवेंद्र चहल भारतीय टीम के एक शानदार स्पिनर गेंदबाज बन चुके हैं. चहल ने वनडे में 26 मैचों में 42 विकेट निकाले हैं.
The post स्वंत्रता दिवस स्पेशल : भारत और पाकिस्तान के इन 11 खिलाड़ियों को मिला दे टीम तो इसे हरा पाना किसी भी देश के लिए होगा नामुमकिन appeared first on SportzWiki Hindi.