Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लगातार दो टेस्ट मैचों में एक ही प्लेइंग 11 खिलाने से टूट गया भारत का ये रिकॉर्ड 

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने कल चौथे टेस्ट मैच में टॉस हारने के बाद भी गेंदबाजों ने शानदर प्रदर्शन करके इंग्लैंड की पहली पारी को 246 रन पर समेट दी है। इसके बाद भारतीय टीम बल्लेबाज करने उतरी तो भारत ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक चार ओवर में बिना कोई विकेट खोये 19 रन बन लिए हैं। भारतीय टीम की सलामी जोड़ी ने शिखर धवन तीन और लोकेश राहुल 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत इस सीरीज में 1-2 से पीछे चली रही है। इस सीरीज में भारत ने तीसरे मैच को जीतकर इस सीरीज को हारने से बचा लिया है।

अगर भारत को चौथा मैच जीतना है तो बल्लेबाजों को शानदार प्रदर्शन करके दिखाना होगा। कल पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की बल्लेबाज ज्यादा अच्छा नहीं खेल पाए लेकिन गेंदबाज सैम करेन ने 136 गेंदों पर 78 रन बनाये साथ ही मोईन अली ने 85 गेंदों में 40 रन का योगदान देकर टीम को के लिए अच्छा स्कारे खड़ा किया। लेकिन कल के मैच में दोनों टीमों के कई खिलाड़ियों ने अपने नाम कई रिकॉर्ड बनाये है। इशांत शर्मा ने अपने टेस्ट केरियर के 250 विकेट लिए और 250 विकेट लेने के साथ इशांत शर्मा 7वें भारतीय गेंदबाज है जिन्होंने अपने नाम 250 विकेट अपने नाम किए है। भारत की तरफ से 250 विकेट अपने नाम करने वाले तीसरे तेज गेंदबाज बने है।

कल के मैच में विराट कोहली ने अपने एक फैसले से सबको हैरान कर दिया और ऐसा करने के साथ उनके नाम कई रिकॉर्ड बनाये है। विराट कोहली ने 38 टेस्ट खेलने के बाद चौथे मैच के लिए पिछले टेस्ट वाली एकादश में कोई बदलाव नहीं करके तीसरे मैच वाली एकादश टीम को खिलाया है। 2014 के बाद यह दूसरी बार ऐसा हुआ है की पिछले मैच की टीम को अगले मैच की लिए चुना गया हो। विराट ने जब से कप्तानी संभाली है तब से वह टेस्ट के प्रत्येक मैच की एकादश टीम में एक या दो बदलाव जरूर करते हैं। सबसे ज्यादा एकादश में बदलाव करने का रिकॉर्ड ग्रीम स्मिथ के नाम रहा है।



Herald