जकार्ता, पालेमबांग
18वें एशियाई खेलों के 12वें दिन भारत को 1500 मीटर में गोल्ड मेडल हासिल हुआ. केरल के जिनसन जॉनसन ने भारत को 12वां गोल्ड मेडल दिलाया. उन्होंने 3 मिनट 44.72 सेकेंड में फाइनल रेस जीती. इससे पहले जॉनसन ने 800 मीटर में भी सिल्वर मेडल जीता था.
हॉकी में शूट आउट
गत विजेता भारत की पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में मलेशिया से शूट आउट में 6-7 से हार गई. हरमनप्रीत सिंह ने 33वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर 1-0 से बढ़त दिलाई. 38वें मिनट में मलेशिया ने बराबरी का गोल दागा, लेकिन 40वें मिनट में वरुण कुमार ने भारत को 2-1 से बढ़त दिला दी. लेकिन 59वें मिनट में मलेशिया के रहीम मोहम्मद ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर स्कोर 2-2 कर दिया. निर्धारित में समय में दोनों टीमें बराबर रहीं.