Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शर्मनाक रिकॉर्ड- 130 से अधिक पारियां खेलने के बाद भी आज तक एक छक्का नहीं लगा सके ये क्रिकेटर, मौजूदा भारतीय टीम का एक खिलाड़ी भी शामिल

क्रिेकेट का खेल बड़ा ही दिलचस्प है। इस खेल का इतिहास तरह-तरह के रिकॉर्ड से जुड़ा रहा है। आए दिन हमें इस भद्रजनों के कहे जाने वाले खेल में कोई ना कोई अनोखे रिकॉर्ड देखने को मिलते हैं। आपने अक्सर ही खिलाड़ियों के रनों, चौके, छक्के और विकेट लेने के रिकॉर्ड के बारे मे तो पढ़ा ही होगा।

ये खिलाड़ी नहीं लगा सके हैं एक बी छक्का

लेकिन क्या आपको इस बारे में पता है कि कौनसे खिलाड़ियों ने लगातार सबसे ज्यादा पारियां खेल छक्का नहीं जड़ा है। ये रिकॉर्ड भी वैसे बड़ा ही दिलचस्प है और इस मामले में जिस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा पारियां लगातार खेल कर छक्का नहीं जड़ा है वो है एक भारतीय खिलाड़ी…..

तो आईए आपको बताते हैं विश्व क्रिकेट के तीन ऐसे खिलाड़ी जो लगातार सबसे ज्यादा पारियां खेलकर भी नहीं लगा सके कोई छक्का….

डियोन इब्राहिम(जिम्बाब्वे)

जिम्बाब्वे के पूर्व बल्लेबाज डियोन इब्राहिम ने वैसे तो अपने इंटरनेशनल करियर में कुछ यादगार पारियां खेली है लेकिन इनके नाम एक बहुत ही शर्मनाक रिकॉर्ड है। डियोन इब्राहिम ने अपने इंटरनेशनल करियर में वनडे और टेस्ट दोनों फॉर्मेट में 131 पारियां खेली हैं, लेकिन इस दौरान वो एक छक्का तक नहीं लगा सके हैं। इब्राहिम सबसे ज्यादा पारियों में छक्का नहीं लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं।

एलन डोनाल्ड(दक्षिण अफ्रीका)

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व महान तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड विश्व क्रिकेट के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक रहे हैं। सफेद बिजली के नाम से मशहूर रहे एलन डोनाल्ड भले ही बल्लेबाजों के लिए खौफ बने रहे लेकिन खुद बल्लेबाजी में शर्मनाक रिकॉर्ड बनाने के लिए बी मशहूर रहे। डोनाल्ड ने इंटरनेशनल क्रिकेट के दोनों फॉर्मेट में 134 पारियां खेली लेकिन एक छक्का तक नहीं लगा सके।

ईशांत शर्मा( भारत)

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा अपने गेंदबाजी से बड़े-बड़े बल्लेबाजों का टेस्ट लेते हैं। ईशांत शर्मा अपनी जबरदस्त गेंदबाजी के लिए तो जाने जाते ही हैं लेकिन बल्लेबाजी में इन्होंने एक बहुत ही शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया है।

ईशांत शर्मा भारतीय टीम के लिए तीनों ही फॉर्मेट खेल चुके हैं। ईशांत ने तीनों ही फॉर्मेट की 144 इंटरनेशनल पारियां जरूर खेली हैं लेकिन इस दौरान वो एक छक्का तक नहीं लगा सके हैं। ऐसे में ईशांत के नाम ही सबसे ज्यादा पारियां खेल छक्का नहीं लगा पाने का रिकॉर्ड हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post शर्मनाक रिकॉर्ड- 130 से अधिक पारियां खेलने के बाद भी आज तक एक छक्का नहीं लगा सके ये क्रिकेटर, मौजूदा भारतीय टीम का एक खिलाड़ी भी शामिल appeared first on SportzWiki Hindi.