Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : 13.6 ओवर में केएल राहुल ने किया कुछ ऐसा अब पूरी टेस्ट सीरीज के दौरान बैठना पड़ सकता है बाहर

भारतीय टीम ने इंग्लैंड की टीम को पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 287 रन पर ही आउट कर दिया है. हालाँकि, भारतीय टीम भी दुसरे दिन के लंच तक अपने टॉप-3 बल्लेबाजों के विकेट खो चुकी है.

लंच तक भारतीय टीम के लिए कप्तान विराट कोहली 9 रन बनाकर खेल रहे है. वही टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे 8 रन बनाकर खेल रहे है.

केएल राहुल खराब शॉट खेलकर हुए बोल्ड 

आपकों बता दें, कि 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर इंग्लैंड के युवा तेज गेंदबाज सैम कुरेन ने भारतीय टीम के बल्लेबाज केएल राहुल को बोल्ड कर दिया है.

उन्होंने एक बहुत खराब शॉट खेलकर आउट हुए है. उन्होंने बाहर जाती एक गेंद पर जबरदस्ती बल्ला लगाने की कोशिश की है, जिसके चलते वह इन्साइडेज बोल्ड आउट हुए है.

के.एल राहुल अपनी पारी में मात्र 4 रन ही बना सके है. उन्होंने पहली ही गेंद पर चौका लगा दिया था, लेकिन दूसरी ही गेंद पर वह एक खराब शॉट खेलकर बोल्ड हो गये है.

पुजारा जैसे टेस्ट स्पेशलिस्ट की जगह मिला है मौका 

केएल राहुल पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री का बहुत ज्यादा भरोसा है. उन्हें कप्तान विराट ने चेतेश्वर पुजारा जैसे टेस्ट स्पेशलिस्ट को बाहर कर टीम में मौका दिया था, लेकिन राहुल ने अपने कप्तान व भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को काफी निराश किया है.

यहाँ क्लीक कर देखे केएल राहुल के बोल्ड होने का वीडियो 

 

इस वीडियो में आप साफ़ देख सकते है, कि कैसे भारत के एक युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज ने अपना विकेट एक बहुत खराब शॉट खेलकर दिया है और भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ा दी है.

फिलहाल लंच तक के खेल में भारतीय टीम ने 21 ओवर में 76 रन बनाकर 3 विकेट खो दिए है. इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 287 रन का स्कोर खड़ा किया है.

The post वीडियो : 13.6 ओवर में केएल राहुल ने किया कुछ ऐसा अब पूरी टेस्ट सीरीज के दौरान बैठना पड़ सकता है बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.