भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान में गुरुवार को एक शानदार शतक लगाया. अपने इस शतक के साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 22 शतक लगा दिए है.
22 चौके व 1 छक्के की मदद से बनाये गये 149 रन के शतक के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने बीसीसीआई टीवी को एक इंटरव्यू दिया है. जिसमे उन्होंने अपने सबसे खास शतक के बारे में भी बाताया है.
चाहता था टीम को मिले 10-15 रन की बढ़त

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने बयान में कहा, “मैं अपने आप को इस सीरीज के लिए जिस तरह तैयार कर सकता था, मैंने वैसे किया था. आज मेरी टीम को मेरी जरूरत थी, इसलिए मेरा अच्छा खेलना बहुत जरुरी था. मैं सिर्फ तीन अंको के आँकड़े तक ही नहीं पहुंचना चाहता था, बल्कि अपनी टीम के लिए ज्यादा से ज्यादा रन बनाकर मदद करना चाहता था.
मैं जब आउट हुआ तो मैं काफी निराश था, क्योंकि मैं अपनी टीम को 10-15 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त दिलवाना चाहता था, लेकिन अभी भी हमारे पास गेंदबाजी करने के लिए बहुत कुछ है.
एडिलेड टेस्ट की दूसरी पारी में लगाये गये शतक को मानते है सबसे खास

विराट ने आगे अपना सबसे खास शतक बताते हुए कहा, “एडिलेड टेस्ट 2014 की खेली गई दूसरी पारी की मेरी पारी मेरे लिए बहुत खास है. हम लक्ष्य का पीछा कर रहे थे और हमारे दिमाग में तस्वीर साफ़ थी, कि हमें इस लक्ष्य का पीछा करना है. इस मैच को ड्रा नहीं करना है. वह पारी मेरे लिए बहुत खास है.
आज की पारी भी मेरी अच्छी है और मुझे इस पारी को खेलने के बाद काफी खुसही महसूस हो रही है. हम इस टेस्ट मैच को जीतने के लिए मेहनत करेंगे और अपना 100 प्रतिशत मैदान पर देंगे.”
बता दें, कि कोहली ने एडिलेड टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 175 गेंदो पर 141 रन का शानदार शतक लगाया था.
The post विराट कोहली ने पहली पारी में लगाये गये 149 रन शतक को नहीं, बल्कि इस शतक को बताया अपना सबसे खास appeared first on SportzWiki Hindi.