Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

156 टेस्ट खेलने के बाद इस खिलाड़ी के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क।भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहा पहला टेस्ट मैच बहुत ज्यादा रोमांचक मोड़ पर चला गया है। इस मैच के चौथे दिन पहले मैच को जीतने के लिए भारत को 90 रन की आवश्यकता है तो इंग्लैंड की टीम को 5 विकेट लेने हैं। जो टीम पहले रन बनाएंगी या विकेट लेगी वह इस मैच को जीत जाएगी। इस मैच में भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने बहुत ज्यादा निराश किया है। इस मैच में दोनों टीमों की गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करके अपने टीम को जीत की तरफ बढ़ाया है। लेकिन इस मैच में इंग्लैंड टीम के सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले कुक के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड बना है जो कोई भी बल्लेबाज इसे बनाना पसंद नहीं करेगा।

पहले टेस्ट मैच के दोनों पारियों में भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 157 टेस्ट मैचों का अनुभव रखने वाले इंग्लैंड के बल्लेबाज कुक एक टेस्ट मैच की दोनों ही पारियों में 0 पर बोल्ड किया है। इसके बाद कुक के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड बना है जो उन्हें सालों तक इसकी याद दिलाता रहेगा। अश्विन ने कुक को दो बार आउट करने के साथ ऑस्ट्रेलिया के मिशेल जॉनसन और न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट की 9 बार कुक को आउट करने के लिस्ट में शामिल हो गए है। भारतीय तेज गेंदबाज इंशात शर्मा ने कुक को 8 बार आउट किया है।

5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड की टीम पहली पारी 287 रन पर आॅल आउट हो गई और इसके बाद भारतीय टीम बल्लेबाज करने उतरी तो वह केवल 274 रन पर ही ढेर हो गई । जिसके बाद इंग्लैंड को 13 रन की बढ़त मिली और इसके बाद दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम महज 180 रन बनाकर आॅलआउट हो गई। दूसरी पारी भारतीय टीम के शुरूआत अच्छी नहीं और तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 110 रन पर 5 विकेट था। विराट कोहली (43 रन) और दिनेश कार्तिक (18 रन) बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।



Herald