आज हमारा पूरा देश 72वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. आजादी के बाद देश में प्रगति के साथ-साथ क्रिकेट का जुनून भी भारतीय लोगों पर चढ़ा. यही वजह है कि आज भारतीय क्रिकेट टीम दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में से एक है. भारतीय टीम ने 15 अगस्त के दिन अभी तक चार क्रिकेट मैच खेले हैं. जिसमें से तीन मैच हमने अंग्रेजों के खिलाफ ही खेले हैं, यानि जिससे हमने आजादी पायी थी. जबकि एक मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला गया है.
15 अगस्त 1936 इंग्लैंड के खिलाफ

भारतीय क्रिकेट टीम ने आजादी के पहले ही 15 अगस्त के दिन एक मैच खेला था. जब विजयनगर के महाराज की कप्तानी में भारतीय टीम टेस्ट मैच की सीरिज खेलने के लिए इंग्लैंड पहुंची थी. जिसमे सीरिज का तीसरा टेस्ट मैच ओवल के मैदान में 15 से 18 अगस्त तक खेला गया था. इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की थी. भारतीय टीम की तरफ से इस मैच में विजय मर्चेंट कार्नल सीके नायडू जैसे महान खिलाड़ी खेल रहे थे. भारतीय टीम की इस मैच में कप्तानी दिलावर हुसैन कर रहे थे. भारत को इस मैच में 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.
15 अगस्त 1952 इंग्लैंड

आज़ादी के बाद 1952 में भारतीय टीम ने पहली बार 15 अगस्त को मैच खेला था. जिसमे एक बार फिर भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर थी और टीम उस समय टेस्ट सीरीज पहले ही हार चुकी थी लेकिन इस टेस्ट सीरीज का अंतिम टेस्ट मैच ओवल के मैदान पर खेला जाना बाकी था. ये टेस्ट मैच 14 से 19 अगस्त के बीच खेला गया. हालांकि इस मैच का कोई नतीजा नही निकला था और बारिश के कारण ड्रा रहा था. भारतीय टीम की तरफ से उस समय इस टेस्ट मैच में मांकड़, पंकज रॉय, पाली उमरीगर खिलाड़ी शामिल थे. वहीं टीम की कप्तानी विजय हजारे के हाथों में थी.
15 अगस्त 2001 गॉल

भारतीय क्रिकेट टीम तीसरी बार 15 अगस्त के दिन मैदान में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में उतरी थी. ये टेस्ट मैच 2001 में गॉल के मैदान में खेला गया था. जिसमे भारतीय टीम की कप्तानी सौरव गांगुली कर रहे थे. उस समय भारतीय टीम में राहुल द्रविड़, मोहम्मद कैफ, सदागोपन रमेश, हेमंग बदानी, जवागल श्रीनाथ और हरभजन सिंह जैसे बड़े नाम शामिल थे. भारतीय टीम को इस टेस्ट मैच में भी करारी हार का सामना करना पड़ा था.
15 अगस्त ओवल 2014

भारतीय क्रिकेट टीम ने आखिरी बार 15 अगस्त को इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में टेस्ट मैच खेला था. उस समय भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे. यह मैच 15 से 17 अगस्त के बीच खेला गया था. इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम के सदस्य मुरली विजय, गौतम गंभीर, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, आजिंक्य रहाणे और रविचन्द्रन अश्विन शामिल थे. भारतीय टीम को इस मैच में भी एक पारी और 244 से हार का सामना करना पड़ा था.
The post जानिए, 15 अगस्त को कब कहाँ और किसके साथ खेली थी भारतीय टीम appeared first on SportzWiki Hindi.