Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शूटिंग के पुरुष डबल ट्रैप इवेंट में 15 साल के शार्दुल विहान ने जीता सिल्वर मेडल

जकार्ता
एशियन गेम्स
में शूटिंग में एक बार फिर भारत की झोली में सिल्वर मेडल डाला है। इस बार डबल ट्रैप की पुरुष स्पर्धा में शार्दुल विहान ने फाइनल राउंड में 73 अंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल कर यह उपलब्धि हासिल की। 15 वर्षीय शार्दुल इंडोनेशिया में जारी एशियाई खेलों में मेडल जीतने वाले तीसरे शूटर हैं। इससे पहले शार्दुल ने 141 अंकों के साथ टॉप पर रहते हुए फाइनल में क्वॉलिफाइ किया था। 

शार्दुल के अलावा इस स्पर्धा में कोरिया के ह्यूनवू शिन ने गोल्ड और कतर के हामिद अली अल मारी ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इसके साथ ही भारत के पदकों की संख्या 17 हो गई है। भारत के खाते में अब तक 4 गोल्ड, 4 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल आए हैं। शार्दुल की उपलब्धि पर ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा और खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भी ट्वीट कर बधाई दी है।

शार्दुल गोल्ड मेडल जीतने वाले कोरियाई खिलाड़ी से सिर्फ 1 अंक पीछे रह गए। एशियन गेम्स में डबल ट्रैप स्पर्धा में मेडल जीतने वाले वह तीसरे भारतीय खिलाड़ी बने हैं। शार्दुल से पहले साल 2010 में रोजंन सोढी ने इन खेलों में गोल्ड, जबकि इसी साल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।

इंडोनेशिया में जारी एशियंस गेम्स में भारतीय निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। इन खेलों में पदक जीतने वाले शार्दुल तीसरे किशोर खिलाड़ी हैं। उनसे पहले सौरभ चौधरी (10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड) और लक्ष्य (ट्रैप शूटिंग में सिल्वर) मेडल अपने नाम किया था।

इंडोनेशिया में जारी एशियंस गेम्स में भारतीय निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। इन खेलों में पदक जीतने वाले शार्दुल तीसरे किशोर खिलाड़ी हैं। उनसे पहले सौरभ चौधरी (10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड) और लक्ष्य (ट्रैप शूटिंग में सिल्वर) मेडल अपने नाम किया था।