इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय टीम का अगला मिशन एशिया कप है. भारतीय टीम एशिया कप की मौजूदा चैंपियन टीम भी है. एशिया कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन हमेशा बहुत अच्छा रहा है. आज तक कुल 13 एशिया कप खेले गये है. जिसमे से 6 एशिया कप का चैंपियन भारत ही रहा है.
15 से 28 सितंबर के बीच खेला जायेगा एशिया कप

15 से 28 सितंबर के बीच युएई में साल 2018 का एशिया कप खेला जाना है. जिसमे भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और एशिया की एक और टीम हिस्सा लेगी.
एशिया कप की छठी टीम का चयन एशिया कप क्वालीफायर 2018 टूर्नामेंट से किया जायेगा. एशिया कप क्वालीफायर 2018 टूर्नामेंट में संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर, ओमान, नेपाल, मलेशिया और हांगकांग शामिल होगी. साल 2016 का एशिया कप एक टी-20 फॉर्मेट में खेला गया एशिया कप था, लेकिन 2018 का एशिया कप वनडे फॉर्मेट में खेला जायेगा.
एशिया कप में भारतीय सीनियर खिलाड़ियों को मिल सकता है आराम

बता दें, कि वर्तमान में भारतीय टीम के खिलाड़ी इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेल रहे है. भारतीय टीम इंग्लैंड में लगभग पिछले दो महीनों से है. भारतीय टीम के कई सीनियर खिलाड़ी अब थकान महसूस कर रहे होंगे. एशिया कप के बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के एक महत्वपूर्ण दौरे पर भी जाना है.
ऑस्ट्रेलिया दौरे के महत्वपूर्ण दौरे को देखते हुए भारतीय टीम के चयनकर्ता भारत के कुछ सीनियर खिलाड़ियों को एशिया कप में आराम दे सकते है.
कप्तान विराट कोहली, एमएस धोनी, सुरेश रैना, शिखर धवन, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, उमेश यादव जैसे खिलाड़ियों को एशिया कप से आराम दिया जा सकता है.
सीनियर खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में ऐसी हो सकती है एशिया कप की 15 सदस्यी भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडेय, अम्बाती रायडू, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), विजय शंकर, वशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, युज्वेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, मोहम्मद सिराज
The post विराट, हार्दिक और कुलदीप को आराम मिलने के बाद इन 15 खिलाड़ियों को मिलेगा एशिया कप में हिस्सा, जाने कौन होगा कप्तान और उपकप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.