भारत को आजादी मिलने से पहले भारतीय टीम ने 15 अगस्त की तारीख को पहली बार 1936 में मैच खेला था. इसके बाद आज़ाद भारत की भारतीय टीम ने पहली बार आजादी के दिन मैच 1952 में खेला था. देश को मिली स्वतंत्रता के बाद भारतीय टीम अब तक कुल तीन मैच आजादी के दिन यानि 15 अगस्त को खेल चुकी है.
जब आजादी भारत की टीम पहली बार खेली आजादी के दिन

स्वतंत्र देश के तौर पर 15 अगस्त के दिन भारतीय क्रिकेट टीम पहली बार 1952 में खेली थी. भारतीय टीम उस दौरान इंग्लैंड के दौरे पर थी. 14 अगस्त से ओवल में सीरीज का अंतिम टेस्ट मैच खेलने उतरी टीम सीरीज पहले ही गंवा चुकी थी.
इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. मैच के दूसरे दिन 15 अगस्त को इंग्लैंड ने 6 विकेट पर 326 रन बनाकर पारी घोषित की. जिसके जवाब में भारतीय टीम ने उस दिन 50 रन पर ही पांच विकेट खो दिए थे. अगले दिन भारतीय टीम पहली पारी में 98 रन बनाकर आउट हो गई. मगर वर्षा प्रभावित यह मैच ड्रॉ हुआ.
2001 में श्रीलंका के साथ

देश की आजादी के बाद भारतीय टीम दूसरी बार आजादी के दिन श्रीलंका टीम से भिड़ी थी. 2001 में श्रीलंका और भारत के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच 14 अगस्त से 18 अगस्त के बीच गाले में खेला गया था. मैच के दूसरे दिन 15 अगस्त को भारतीय टीम अपनी पहली पारी में महज 187 रन बनाकर आउट हो गयी.
सनत जयसूर्या ने इसी दिन शतक लगाकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था. इसके बाद कुमार संगकारा ने भी शतकीय पारी खेली. श्रीलंका ने पहली पारी में 362 रन बनाए. वहीं भारतीय टीम दूसरी पारी में महज 180 रन बना सकी. इस प्रकार श्रीलंका को जीत के लिए सिर्फ 6 रन ही बनाने पड़े और भारत को हार मिली.
2014 में एक बार फिर इंग्लैंड से सामना

2014 में भारतीय टीम ने एक बार फिर अंगेजों के खिलाफ आजादी के दिन महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टेस्ट मैच खेला था. ओवल मैदान पर 15 और 17 अगस्त के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मैच खेला गया था.
भारतीय टीम पहली पारी में 148 रन बनाकर आउट हो गई थी. जिसमें 82 रन अकेले धोनी ने ही बनाए थे. इसके बाद इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 486 रन बनाए. दूसरी पारी में भारतीय टीम का और भी बुरा हाल रहा और सिर्फ 95 रन पर ही ऑल आउट हो गयी. जिस कारण टीम को एक बड़ी हार से सामना करना पड़ा.
The post अंग्रेजो से मिली आजादी के बाद जब पहली बार 15 अगस्त को खेली भारतीय टीम, कुछ ऐसा था मैच का परिणाम appeared first on SportzWiki Hindi.