इंटरने डेस्क। एशिया खेल में आज भारत के लिए दोहरी खुशी का दिन रहा। भारत के 16 साल के सौरभ चौधरी ने 10 मीटर की एयर पिस्टल में गोल्ड जीतने में कामयाबी हासिल की। वहीं, भारत के हरियाणा के 29 साल के अभिषेक वर्मा ने ब्रॉन्ज जीतने में कामयाबी हासिल की।
भारत को 18वें एशियाई खेलों में मंगलवार को एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक दिलाकर सौरभ चौधरी ने भारत का नाम रोशन कर दिया है। भारत ने मौजूदा एशियाई खेलों में शूटिंग स्पर्धा से पहला गोल्ड मेडल जीता। 16 साल के इस एयर पिस्टल का अंतिम-2 में जापान के मत्सुडा से मुकाबला हुआ। जापानी निशानेबाज का दो में से पहला शॉट 8.9 पर जाकर लगा। सौरभ ने इस मौके को जाने नहीं दिया और दोनों हाथों से लपकते हुए देश को खुशियां दी। भारत के दो निशानेबाजों ने पहली बार मौजूदा एशियाई खेलों में एक ही स्पर्धा में एकसाथ खेलते हुए दो पदक जीते। सौरभ चौधरी के शानदार खेल की बदौलत भारत ने तीसरे दिन स्वर्ण पदक से शुरूआत की और इसके साथ ही 18वें एशियाई खेलों में भारत ने अब तक 3 गोल्ड मेडल जीत लिए है।
16 वर्षीय चौधरी ने एशियाई खेलों में इस स्पर्धा का रिकॉर्ड तोड़ते हुए कुल 240.7 अंक हासिल किए और सोना जीता। जापान के मत्सुदा तोमोयुकी ने 239.7 अंक के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया। उत्तर प्रदेश के सौरभ ने इस साल की शुरुआत में 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था। उन्होंने जर्मनी के सुस में हुए आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप के फाइनल में 243.7 का स्कोर किया था, जो जूनियर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। 16वें एशियाई खेलों में भारत की महिला कबड्डी टीम ने भी मंगलवार को जीत दर्ज की।
16वें एशियाई खेलों में भारत ने अब तक 7 मेडल जीते है। 16 वर्षीय सौरभ चौधरी से पहले कुश्ती में बजरंग पूनिया और विनेश फोगोट ने गोल्ड मेडल हासिल किया। पदक तालिका में भारत अब 7वें स्थान पर है। 18वें एशियाई गेम में भारत की हॉकी टीम ने दिलप्रीत सिंह, सिमरनजीत सिंह और मंदीप सिंह की हैट्रिकों की सहायता से पुरुष हॉकी टीम ने मेजबान इंडोनेशिया को 17-0 से रौंदकर 18वें एशियाई खेलों में धमाकेदार शुरुआत की।