खेल डेस्क। दिलप्रीत सिंह, सिमरनजीत सिंह और मंदीप सिंह की हैट्रिकों की सहायता से भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मेजबान इंडोनेशिया को 17-0 से रौंदकर 18वें एशियाई खेलों में धमाकेदार शुरुआत की।
भारत ने दिया 521 रन का लक्ष्य, इंग्लैंड को जीत के लिए बनाना होगा विश्व रिकॉर्ड
इस मुकाबले में विश्व के पांचवें नम्बर की टीम भारत के सामने इंडोनेशिया की टीम कोई भी चुनौती पेश नहीं कर सकी। मेजबान इंडोनेशियाई टीम केवल एक बार ही भारतीय गोल के पास पहुंच सकी जिससे दोनों टीमों के बीच मुकाबले के स्तर का अंदाजा लगाया जा सकता है।
हार्दिक पांड्या ने कपिल देव को लेकर दिया ये बड़ा बयान, नहीं करे मेरी उनके साथ...
भारतीय टीम की ओर से दिलप्रीत सिंह (छठे, 29वें, 32वें), सिमरनजीत सिंह (13वें, 38वें, 53वें), मंदीप सिंह (29वें, 44वें, 49वें मिनट), रूपिंदर पाल सिंह (पहले और दूसरे), आकाशदीप सिंह (10वें, 44वें), एसवी सुनील (25वें), विवेक सागर (26वें), हरमनप्रीत सिंह (31वें) और अमित रोहिदास (54वें) ने गोल किए।
शेन वार्न के जीवन से जुड़े अनजाने पहलु उनकी आत्मकथा 'नो स्पिन' से आएंगे सामने
भारतीय खिलाडिय़ों ने गोल में 40 शाट लगाए, जिसमें से उन्हें 17 गोल करने में सफलता मिली। दुनिया की पांचवें नम्बर की टीम ने 10 मैदानी, छह पेनल्टी कॉर्नर से और एक स्पाट गोल किया। भारतीय टीम ने 11 पेनल्टी कॉर्नर में से छह को गोल में बदला। भारतीय पुरुष हॉकी टीम का अगला मुकाबला बुधवार को हंागकंाग से होगा।
वहीं भारतीय वुशु टीम ने भी अपने खिलाडिय़ों के शानदार प्रदर्शन के दम पर पुरूष सैंडा वर्ग के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। 2014 के कांस्य पदकधारी नरेंद्र ग्रेवाल(65 किग्रा) ने पुरुषों के सैंडा राउंड 16 मुकाबले में फिलीपींस के क्लेमेंटे जूनियर ताबुगारा को 2-1 से हराया।
सूर्या भानु प्रताप सिंह ने इंडोनेशिया के अब्दुल हैरिस सोफयान को 2-1 से और संतोष कुमार ने जैद अली वाजिया को 2-0 से शिकस्त दी। वहीं पुरुषों के सैंडा 70 किग्रा में राउंड 16 मैच में प्रदीप कुमार ने मिर्जोदालरखोन खुरशेदजोदा को 2-0 से शिकस्त दी।