खेल डेस्क। जकार्ता में चल रहे 18वें एशियाई खेलों में भारत को पहला स्वर्ण पदक पहलवान बजरंग पूनिया ने दिलाया। इन खेलों में यह भारत की ओर से अभी तक एकमात्र स्वर्ण पदक है। इसके अलावा निशानेबाजों ने भारत की झोली में दो पदक डाले हैं।
तीसरा टेस्ट: पांड्या की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी से भारत को मिली मजबूत बढ़त
निशानेबाज दीपक कुमार ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा का रजत पदक अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल में 247.1 अंक प्राप्त कर रजत पदक पर कब्जा जमाया। उन्होंने पहली बार एशियाई खेलों में पदक हासिल किया है।
इससे पहले भारत को पहला पदक निशानेबाजी स्पर्धा के मिश्रित राइफल वर्ग में अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार ने दिलाया था। चंदेला और रवि कुमार ने 48 शाट के फाइनल में 42 शाट में 429.9 अंक जुटाए। यह जोड़ी चीन के बाद तीसरे स्थान पर रही। वहीं निशानेबाजी में मनु भाकर और अभिषेक वर्मा की पिस्टल मिश्रित टीम अपने खेल से प्रभावित नहीं कर सकी।
स्पॉट फिक्सिंग के मामले में फंसा एक और क्रिकेटर, 10 वर्षों के लिए लगा बैन
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार को हालांकि निराशा का सामना करना पड़ा। सुशील (74 किलो वर्ग) को क्वालीफिकेशन मुकाबले में बहरीन के एडम बातिरोव से 3- 5 से हार का सामना करना पड़ा है।
पहले दौर में बाई हासिल करने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदकधारी बजरंग ने तकनीकी रूप से शानदार प्रदर्शन की बदौलत सभी तीनों बाउट अपने नाम करते हुए 65 किग्रा वर्ग में दबदबा कायम रखा।
ये हैं क्रिकेट की दुनिया के वो अनोखे रिकॉर्ड जिनका टूटना लगभग नामुमकिन, ये भारतीय भी लिस्ट में
बजरंग ने उज्बेकिस्तान के सिरोजिद्दीन को 13-3, ताजिकिस्तान के फेजिएव अब्दुलकोसिम को 12-2 और मंगोलिया के एन बाटमागनाई बाचुल्लु को 10-0 से शिकस्त देकर स्वर्णिम सफलता हासिल की।जकार्ता में हॉकी में भारतीय महिला टीम ने गुरजीत कौर की हैट्रिक के दम पर मेजबान इंडोनेशिया को 8-0 से शिकस्त दी।