Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

18वें एशियन गेम्स में भारत को मिला तीसरा स्वर्ण पदक

स्पोर्ट्स डेस्क।18वें एशियाई खेलों के चौथे दिन भारत को निशानेबाजी में दो और पदक मिले हैं जिसमें तीसरा स्वर्ण पदक 16 साल के शूटर सौरभ चौधरी ने दिलाया है। सौरभ ने क्वॉलिफिकेशन राउंड में 586 अंक के साथ पहले स्थान पर रहे हैं। इसके साथ ब्रॉन्ज मेडल को दिलाने में अभिषेक वर्मा ने पुरुषों के 10 मीटर पिस्टल में पदक ​जीता है। इन दो पदक के साथ भारत ने अब तक कुल 7 पदक अपने नाम किए है। भारत को सबसे ज्यादा 5 पदक अब तक निशानेबाजी में मिले है। लेकिन 2 गोल्ड पहलवानों ​ने दिलाए है। इस बार के एशियाई खेलों में भारतीय दल सबसे बड़ा दल बनकर इस में भाग ले रहा है। इस बार के एशियाई खेलों में भारत की तरफ से लगभग 572 खिलाड़ी है जिसमें 312 पुरुष और 260 महिलाएं है।

इस बार का ध्वजवाहक की जिम्मेदारी नीरज चोपड़ा को दी गई है। इस बार भारतीय खिलाड़ी लगभग 36 खेलों में भाग ले रहे हैं। तीरंदाजी, ऐथलेटिक्स, बैडमिंटन, जिम्नैस्टिक, गोल्ड, हैंडबॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी, कर्राटे और कुराश जैसे खेलों मे भाग ले रहे हैं। अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल तो दीपक कुमार ने सिल्वर मेडल और लक्ष्य ने सिल्वर मेडल जीता है। एशियाई खेलों के इतिहास में भारत ने अब तक 139 गोल्ड मेडल के साथ कुल 616 पदक जीतने में सफल हुआ है।पदक जितने वाले सभी खिलाड़ियों को देश के सभी लोगों ने बधाई देना शुरू कर दिया है।

विनेश फोगाट ने महिला कुश्ती के 50 किग्रा स्पर्धा में जापान की युकी इरी को 6-2 से हराकर गोल्ड पदक अपने नाम किया है। विनेश एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले देश की पहली महिला पहलवान बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। 18वें एशियाई खेलों के पहले दिन 65 किलो फ्रीस्टाइल कुश्ती में बजरंग पूनिया ने भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया था। 18वें एशियाई खेल 18 अगस्त से शुरू हुए थे जो 2 सितंबर तक खेले जाएंगे।



Herald