Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

18वें एशियाई खेल: भारतीय एथलीटों ने दिखाया जलवा, नीरज ने स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

खेल डेस्क। 18वें एशियाई खेलों में भारतीय एथलीट खिलाडिय़ों का दमदार प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। नीरज चोपड़ा ने आशाओं के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्णिम सफलता हासिल की। वहीं सुधा सिंह, धारूण अय्यासामी और नीना वराकिल अपनी-अपनी स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल करने में कामयाब रहे।

2018 : वनडे में इन गेंदबाजों ने अभी तक चटकाए सबसे ज्यादा विकेट, लिस्ट में एक भारतीय भी

नीरज चोपड़ा ने एशियाई खेलों में पुरुषों के भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीत इतिहास रचा है। वह इन खेलों की पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। नीरज चोपड़ा ने 88.06 मीटर की दूरी पर भाला फेंककर अपने खुद के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को ध्वस्त किया।

उनके अलावा एथलेटिक्स में सुधा सिंह ने महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज, युवा अय्यासामी ने पुरुषों की 400 मीटर दौड़ और और वराकिल ने महिलाओं की लंबी कूद में भारत को रजत पदक दिलाए।नीरज चोपड़ा से पहले एथलेटिक्स प्रतियोगिता में तेजिंदरपाल सिंह तूर ने पुरूषों की गोला फेंक स्पर्धा में सोने का तमगा हासिल किया था।

इन विकेटकीपर्स के नाम दर्ज हैं वनडे में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने का रिकॉर्ड, टॉप में ये दिग्गज

18वें एशियाई खेलों में भारत के कुल पदकों की संख्या 41 (आठ स्वर्ण, 13 रजत और 20 कांस्य) हो गई है। पदक तालिका में 86 स्वर्ण सहित 191 पदकों के साथ चीन पहले स्थान पर है।बीस साल के भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा नेे तीसरे प्रयास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इस भारतीय खिलाड़ी ने अपने पहले प्रयास में 83.46 मीटर भाला फेंका था, लेकिन दूसरे प्रयास में वह फाउल कर गए थे।

इस महिला पहलवान ने हवाई अड्डे पर सगाई कर प्रशंसकों को चौंकाया

इस स्पर्धा में चीन के लियु क्विझेन ने रजत और पाकिस्तान के अरशद नदीम ने कांस्य पदक हासिल किया। नीरज ने अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ा। उन्होंने इसी साल मई में आयोजित हुई डायमंड लीग सीरीज के पहले चरण में दोहा में 87.43 मीटर के साथ कीर्तिमान बनाया था।