भारतीय क्रिकेट इतिहास में इन दिनों विराट कोहली को जबरदस्त डंका बज रहा है। एक तरह से हम इतना कह सकते है कि ये एक विराट कोहली का युग चल रहा है। विराट कोहली का ये युग उसी तरह के है जैसा एक समय सुनील गावस्कर का युग रहा और उसके बाद एक सचिन तेंदुलकर का युग रहा था। विराट कोहली सचिन और गावस्कर की तरह अपना एक युग बना रहे हैं।
जिस तरह से इन दिनों विराट कोहली का युग चल रहा है। ये तो विराट कोहली का युग चल रहा है। उसी तरह से आपको अब हम बताते हैं भारतीय क्रिकेट के वो तीन भविष्य के सितारें जो एक तरह से विराट कोहली जैसा अपना एक युग बना सकते हैं।

शुभमन गिल
भारतीय अंडर-19 की विश्व वितेजा टीम के सबसे बड़े नायक रहे पंजाब के युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज शुभमन गिल ने खासा प्रभावित किया है। शुभमन गिल ने बहुत ही कम समय में भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनायी है।
भले ही शुभमन गिल को अभी तक तो भारत के लिए इंटरनेशनल कॉल का इंतजार है लेकिन वो दिन दूर नहीं जब ये प्रतिभाशाली बल्लेबाज टीम में जगह बना लेगा।
शुभमन गिल में जो काबिलियत नजर आती है उससे तो हो सकता है वो भविष्य में अपना भी एक युग बना सकते हैं। इस बात का शुभमन ने एक हल्का सा शुभ संकेत आईपीएल में कोलकाता नाइट राईडर्स की टीम के लिए खेलते हुए दे दिया था जब उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

पृथ्वी शॉ
महाराष्ट्र के 19 साल के युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज पृथ्वी शॉ में सचिन तेंदुलकर का अक्स देखा जा रहा है। पृथ्वी की इस शुरुआती दौर में ही जिस तरह से सचिन तेंदुलकर के साथ तुलना की जा रही है आप समझ सकते हैं कि इस युवा खिलाड़ी में किस कदर प्रतिभा छिपी हुई है।
पृथ्वी शॉ ने इसी साल की शुरुआत में अपनी कप्तानी में भारत को अंडर-19 का चैंपियन बनाया था। यही नहीं इस खिलाड़ी को जहां मौका मिला वहां चौका लगाने से नहीं चूके हैं।
जिस तरह कीप्रतिभा पृथ्वी शॉ में नजर आ रही है और उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से दिखाया है उससे आने वाले समय में इन्हें भारत को बहुत बड़ा सितारा माना जा रहा है। पृथ्वी शॉ ने भारत की टेस्ट टीम में जगह तो बना ली है अब बस डेब्यू का इंतजार है। ऐसे में आने वाला युग संभवत पृथ्वी का युग हो सकता है।

ऋषभ पंत
भारतीय क्रिकेट टीम के प्रतिभाशाली युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपने करियर में अब तक बहुत ज्यादा प्रभावित किया है। ऋषभ पंत ने जब से क्रिकेट के मैदान में कदम रखा है अपना एक अलग रूप दिखाया है। जबरदस्त प्रतिभा के धनी ऋषभ पंत को उनकी इसी काबिलियत ने भारतीय टी-20 और अब टेस्ट टीम में जगह दिलायी है।
पंत के हुनर को देखते हुए इन्हें आने वाले भारतीय क्रिकेट का सुपरस्टार माना जा रहा है। ऋषभ पंत अपनी इसी तरह की काबिलियत को बरकरार रखते हैं तो ये भी एक तरह से आने वाले समय में अपना ही एक अलग युग बना सकते हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post भविष्य के सचिन, विराट और गावस्कर हैं अंडर-19 के ये 3 खिलाड़ी, विश्व क्रिकेट को करा चुके हैं एहसास appeared first on SportzWiki Hindi.