Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस वजह से अंडर-19 टीम से बाहर हुआ सचिन तेंदुलकर का बेटा

स्पोर्ट्स डेस्क।दुनिया में मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपने बल्ले के दम कई रिकॉर्ड बनाकर अपनी पहचान बनाई है। लेकिन इस समय सचिन अपने खेल की वजह से चर्चा में नहीं है बल्कि अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की वजह से चर्चा में बने हुए है। अर्जुन को पिछले महिने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में अंडर -19 टीम में मौका दिया गया था । लेकिन उस सीरीज में उनका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा था और इसके कारण चयनकर्ताओं ने एशिया कप के लिए उन्हें टीम में जगह नहीं दी गई है। अर्जुन भारतीय अंडर-19 टीम में ऑलराउंडर खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया था ।

बांग्लादेश में होने वाले एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय अंडर-19 टीम ढाका में 29 सितंबर से मैच खेलेगी। एशिया कप के अलावा 12 सितंबर से शुरू होने वाली चतुष्कोणीय वनडे सीरीज के लिए भी इंडिया-ए और इंडिया-बी टीम का चयन किया है। इंडिया-ए 12 सितंबर को अफगानिस्तान-ए के साथ पहला मैच खेलेगी। इसी दिन इंडिया-बी का सामना नेपाल अंडर-19 टीम से होगा। 14 सितंबर को इंडिया-ए नेपाल और इंडिया-बी अफगानिस्तान से भिड़ेगी। अगर भारतीय टीम में अर्जुन को जगह बनानी है तो अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा और इसके साथ उनको अपनी गेंबदाबी और बल्लेबाजी से कुछ नया करके दिखाना होगा।

एशिया कप के लिए भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम


पवन शाह (कप्तान), देवदत्त पडिकल, यश्वस्वी जयसवाल, अनुज रावत (विकेटकीपर), यश राठौड़, आयुष बदौनी, नेहाल वधेड़ा, प्रब सिमरन सिंह (विकेटकीपर), सिद्धार्थ देसाई, हर्ष त्यागी, अजय देव गौड़, यातिन मांगवानी, मोहित जांगड़ा, समीर चौधरी, राजेश मोहंती।

चतुष्कोणीय सीरीज के लिए इंडिया अंडर-19-ए

पवन शाह (कप्तान), देवदत्त पडिकल, यश्वस्वी जयसवाल, अनुज रावत (विकेटकीपर), प्रब सिमरन सिंह (विकेटकीपर), यश राठौड़, अयुष बदौनी, नेहाल वधेड़ा, सिद्धार्थ देसाई, हर्ष त्यागी, अजय देव गौड़, यातिन मांगवानी, मोहित जांगड़ा, समीर चौधरी, राजेश मोहंती।



Herald