Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पूरी दुनिया स्टीव स्मिथ को मानती है दुनिया का नम्बर 1 बल्लेबाज लेकिन जेम्स एंडरसन को पसंद है विराट

लॉर्ड्स के मैदान पर टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है. एंडरसन की खतरनाक गेंदबाजी के आगे भारतीय टीम पहली पारी में 107 रन ही बना सकी. 36 वर्षीय जेम्स एंडरसन लगातार इंग्लैंड के लिए शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं. एंडरसन का मानना है कि वह उम्र पर ध्यान नही देते वह तो सिर्फ एक नंबर है.

ये कहा एंडरसन ने

जेम्स ने एंडरसन अपने खेल के बारे में बताते हुए कहा ”मैं अपने उम्र के नंबरों पर ध्यान नही देता हूं. मैं 28 तो नही लेकिन हां, 32 महसूस करता हूं. मुझे लगता है कि मैं अभी भी अन्य सभी की तरह मैदान पर रह सकता हूं. जब तक मैं ऐसा महसूस करूंगा मैं तब तक खेलता रहूँगा. आशा है कि ऐसे ही विकेट मिलते रहें और मैं इस टीम को जीत दिलाने में मदद कर सकूं”

आगे विराट कोहली को लेकर एंडरसन ने कहा ”मैं सोच रहा था कि उन्हें(विराट) किसी अन्य की तरह ही आउट क्यों नही कर सकता. मैं अपने और उनके बीच के प्रतिद्वन्द्विता का आनंद उठाता हूं. वह ऐसे ही दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज नही हैं.”

”मैं दुनिया के अच्छे खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना पसंद करता हूं. इससे आप खुद का भी परीक्षण कर सकते हो और उनसे भी बेहतर बन सकते हो. दुर्भाग्यशाली वाली बात ये है कि मैं अभी भी उनसे बेहतर नही बन पाया हूं. लेकिन मैं इस पूरी सीरीज के दौरान कड़ी मेहनत के साथ कोशिश करता रहूंगा”

लॉर्ड्स में खेले जा रहे टेस्ट मैच में एंडरसन ने पांच विकेट निकाले. जिस कारण पूरी भारतीय टीम 107 रनों पर ढेर हो गयी. बारिश के कारण पहले दिन खेल शुरु नही हो सका था.

इसके बाद शुरु हुए मैच में जेम्स एंडरसन ने परिस्थितियों का भरपूर फायदा उठाते हुए खतरनाक गेंदबाजी की. वहीं इंग्लैंड टीम 6 विकेट खोकर 357 रन बना चुकी है. क्रिस वोक्स 120 रन और सैम करन 22 रन बनाकर खेल रहे हैं.

The post पूरी दुनिया स्टीव स्मिथ को मानती है दुनिया का नम्बर 1 बल्लेबाज लेकिन जेम्स एंडरसन को पसंद है विराट appeared first on SportzWiki Hindi.