Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान इयान चैपल का भारत पर कटाक्ष, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया से हारे तो नम्बर 1 टीम के लिए शर्मनाक

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने यह इयान चैपल का यह मानना है कि अगर किसी भी हालत में भारत इंग्लैंड उसके बाद ऑस्ट्रेलिया की धरती पर ही लगातार दो सीरीज में हार जाता है, तो अपराध होगा. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी चैपल ने यह भी कहा कि अभी भारत के युवा विराट कोहली की कप्तानी का करियर बहुत ही महत्वपूर्ण होगा.

चैपल ने ईएसपीएनक्रिकइंफो पर कालम में राय देते हुए लिखा, ‘‘ब्रिटेन पहुंचने से पहले भारत के पास में अभी तक दो शानदार बड़ी टीमों को हराने  का मौका था. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के दो लगातार दौरे थे, इन दोनों के खिलाफ सीरीज में जीत दर्ज करने का मौका था. अगर वे ऐसा करते हैं, तो यह शानदार उपलब्धि होगी.”

उन्होंने लिखा, “2 मैचो के बाद अब भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ आसानी से सीरीज गंवाते दिख रही है. भारत की ये हालत देख ऑस्ट्रेलिया का मनोबल भी बढ़ गया होगा. ऐसे में उन्हें घरेलू मैदान पर हराना भारत के लिए आसान नहीं होगा.”

इयान चैपल ने आगे कहा, कि “अगर भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में सीरीज गंवा देता है, तो यह अपराध होगा.”

अब इस मैदान पर भारत को दर्ज करनी होगी जीत

 

अभी वर्तमान समय में भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मेचों की सीरीज का तीसरा मैच नाटिंघम के ट्रेंट ब्रिज के मैदान पर खेला जा रहा है. जिसमें भारत पहले 2 दिन के खेल में काफी अच्छी स्थिति में  नजर आ रहा है.

हालाँकि भारत को यह मैच हर हाल में जीतना होगा. अगर भारत यह मैच हार गया, तो फिर वह सीरीज गंवा देगा. भारत इंग्लैंड से सीरीज के शुरूआती दो मैच हार चूका है. अब भारत को यह मैच सीरीज बचाने के लिए हर हाल में जीतना होगा. वही विराट कोहली की कप्तानी में यह युवा टीम पहली  बार इंग्लैंड दौरे पर आई है. इस टीम में कई बल्लेबाज है, जो इंग्लैंड की धरती पर पहली बार मैच खेल रहे है.

The post पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान इयान चैपल का भारत पर कटाक्ष, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया से हारे तो नम्बर 1 टीम के लिए शर्मनाक appeared first on SportzWiki Hindi.