Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महेंद्र सिंह धोनी और सौरव गांगुली के नाम दर्ज है 1 ऐसा रिकॉर्ड जिसे तोड़ पाना तो दूर वहां तक पहुंचना है मुश्किल

वैसे तो विश्वक्रिकेट में तमाम ऐसे रिकॉर्ड हैं, जिन्हें देख लगता है कि शायद ही कोई क्रिकेटर इसे तोड़ पायेगा. लेकिन आपने यह भी सुना होगा कि रिकॉर्ड बनते ही हैं टूटने के लिए.

हालांकि आज हम तीन ऐसे रिकार्ड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जान आप भी यही कहेंगे कि शायद ही ये रिकार्ड्स कोई तोड़ पाए.

 

सौरव गांगुली का अनोखा रिकॉर्ड 

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान व दादा के नाम से मशहूर सौरव गांगुली ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके बारे में हम रिकार्ड्स बताएं तो वक़्त कम पड़ जाये . आज हम आपको इनका एक दिलचस्प रिकॉर्ड बताते हैं.

दरअसल, गांगुली अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके नाम  लगातार 4 वनडे मैचों में मैन ऑफ़ द मैच जीतने का रिकॉर्ड है.

गांगुली दुनिया के एकलौते खिलाड़ी है, जिन्होंने एक दिवसीय क्रिकेट में ये अनोखा कारनामा किया है और उनके इस रिकॉर्ड 21 सालों से कोई नहीं तोड़ पाया है. दादा ने यह रिकॉर्ड साल 1997 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में बनाया था.

क्रिस गेल रिकॉर्ड-

 

गेल की रेल जब चलती है तो दुनिया का हर गेंदबाज बेबस नजर आता है. गेल हमेशा से अपने विस्फोटक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. उनके गगंचुम्बी छक्के देखने के लिए हर क्रिकेटप्रेमी बेताब रहता है. गेल के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड है. दरअसल, गेल दुनिया के एकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होनें अपने डेब्यू टेस्ट की पहली गेंद पर छक्का लगाया था.

महेंद्र सिंह धोनी का कप्तानी रिकॉर्ड

 

महेंद्र सिंह धोनी , जिसने टीम इंडिया को हर वह ऊंचाई दी, जिसकी उनसे उम्मीद थी. फैसले लेने में महारत रखने वाले इस पूर्व कप्तान के कूल मिजाज का हर कोई कायल रहा है.

एमएस धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया के आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप (2007), वनडे वर्ल्ड कप (2011) दिलाए हैं और 2013 में चैंपियन्स ट्रॉफी में जीत दिलाई. उनकी कप्तानी में टीम इंडिया साल 2009 में टेस्ट मैचों में नंबर वन रही थी. जो एक रिकॉर्ड है. ऐसा करने वाले दुनिया के माही एकलौते कप्तान हैं.

The post महेंद्र सिंह धोनी और सौरव गांगुली के नाम दर्ज है 1 ऐसा रिकॉर्ड जिसे तोड़ पाना तो दूर वहां तक पहुंचना है मुश्किल appeared first on SportzWiki Hindi.