इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेल रही भारतीय टीम को तीसरे टेस्ट मैच में शानदार जीत मिली. ट्रेंट ब्रिज में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने 203 रनों से एक बड़ी जीत दर्ज की.
इस मैच के बाद सीरीज के अंतिम दो मैचों के लिए टीम की घोषणा की गयी. जिसमें मौजूदा टीम में दो बदलाव किए गए. मुरली विजय और कुलदीप यादव को बाहर कर पृथ्वी शॉ और हनुमा विहारी को टीम में शामिल किया गया.
सीरीज में कुलदीप ने खेला था सिर्फ एक ही टेस्ट

टेस्ट सीरीज शुरु होने से पहले जिस खिलाड़ी के तारीफों के पुल बांधे जा रहे थे, जिसके लिए आर अश्विन और रविन्द्र जडेजा तक को टीम से बाहर किए जाने के कयास लगाए जा रहे थे, उसे तीन टेस्ट मैचों के दौरान सिर्फ एक मैच में खेलने का मौका मिला. इसके बाद अगले दो मैचों के लिए उसे टीम से बाहर कर दिया गया.
एक मात्र मैच में नहीं रहे प्रभावी
कुलदीप को लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था. इस दौरान कुलदीप ने 9 ओवर की गेंदबाजी की. जिसमें उन्होंने एक ओवर मेडन किया और 44 रन दिए. मगर एक भी विकेट नहीं निकाल पाए.
दो स्पिनर इंग्लैंड में नहीं कारगर

लॉर्ड्स में भारतीय टीम दो स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतरी थी. मगर यह विराट कोहली की एक बड़ी गलती साबित हुई. ऐसे में प्लेइंग इलेवन में कुलदीप की जगह नहीं बन रही थी. अश्विन पहले से ही शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं. इसलिए अश्विन की जगह कुलदीप को टीम में शामिल नहीं किया जा सकता.
इससे पहले कुलदीप ने टी-20 और वनडे सीरीज के दौरान शानदार गेंदबाजी की थी. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में ही उन्होंने 25 रन देकर 6 विकेट लिए थे. जबकि एक टी-20 मैच में 24 रन देकर 5 विकेट निकाले थे. हालांकि टेस्ट मैच में गेंदबाजी के लिए कुलदीप यादव को और अधिक मेहनत करनी होगी.
The post विराट कोहली कर रहे हैं इस भारतीय खिलाड़ी का करियर बर्बाद 1 मैच के बाद ही कर दिया टीम से बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.