विश्व क्रिकेट के इतिहास में आपने अब तक कई रिकॉर्ड बनते और टूटते देखा है। वैसे कहते हैं रिकॉर्ड बनते हैं टूटने के लिए ही। कुछ कीर्तिमानों को रचकर खिलाड़ियों में जबरदस्त संतुष्टी हो जाती है, लेकिन कई खिलाड़ी तो ऐसे रिकॉर्ड अपने नाम के साथ जोड़ जाते हैं, जिससे उनको बड़ा ही शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ा।

क्रिकेट इतिहास के ये तीन हैं बड़े अजीबों-गरीब रिकॉर्ड
हम आपके सामने आज क्रिकेट इतिहास के कुछ ऐसे रिकॉर्ड ही बताने जा रहे हैं। जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे और ये तक सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि ऐसे रिकॉर्ड भी भला बनते हैं क्या……
77 गेंदों का सामना कर भी ये बल्लेबाज नहीं बना सका एक भी रन
क्रिकेट के खेल में कोई बल्लेबाज तो पहली ही गेंद पर खाता खोल लेता है तो कोई 5, 10 या 20 गेंद का सामना कर अपने नाम के साथ एक रन तो कर ही जाता है। लेकिन न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी ज्यॉफ एलॉट ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने साल 1998 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक टेस्ट मैच के दौरान एक पारी में 77 गेंद का सामना कर भी एक रन तक नहीं बना सके।
ज्यॉफ एलॉट ने वैसे तो अपने करियर में कोई खास कामयाबी हासिल नहीं की है और उन्होंने 10 टेस्ट और 31 वनडे मैच खेले लेकिन उनको इस अनोखी पारी के लिए हमेशा याद रखा जाता है।

इंटरनेशनल क्रिकेटर में लगातार 1156 वनडे रनों में ये बल्लेबाज नहीं लगा सका कोई छक्का
मौजूदा क्रिकेट के स्तर को देखते हुए बल्लेबाज के लिए छक्का लगाना बहुत आसान हो गया है। कई बल्लेबाज तो ऐसे हैं जो अपनी पारी की शुरूआत ही छक्के के साथ करते हैं लेकिन
आज हम आपको ऐसे बल्लेबाज के बारे में बताते हैं जो 33 वनडे मैचों में 1156 रन जोड़ने के बाद भी कोई छक्का नहीं लगा सके। जी हां ऐसा भी हुआ है और वो भारत के महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने किया है।
साल 2006 में द्रविड़ के बल्ले से वनडे क्रिकेट में बहुत रन निकले। इस साल द्रविड़ ने 33 पारियों में 1156 रन बनाने में कामयाब तो रहे लेकिन इस दौरान कोई छक्का नहीं लगा सके।

इस गेंदबाज ने 17 गेंदो में पूरा किया अपनी 6 गेंदों का ओवर
क्रिकेट के खेल में कई बार देखा गया है कि जब एक गेंदबाज अपनी गेंदबाजी के कारण कई बार लाइन-लैंथ भटक जाता है जिस कारण उसे ओवर पूरा करने में कई गेंदे लग जाती है, लेकिन पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद सामी के नाम क्रिकेट इतिहास का सबसे लंबा ओवर डालने का रिकॉर्ड है। मोहम्मद सामी ने साल 2004 में भारत के खिलाफ अपना पूरा ओवर करने में 17 गेंदे डालनी पड़ी। इस दौरान उन्होंने 7 वाइड और 4 नो बॉल फेंकी।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post क्रिकेट इतिहास के ऐसे अजीबों-गरीब रिकॉर्ड, जिन्हें देख इन दिग्गजों को आ जाए खुद से शर्म, लिस्ट में 1 भारतीय appeared first on SportzWiki Hindi.