भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम को तो 31 रन से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था. भारतीय कप्तान को अपने शानदार प्रदर्शन का इनाम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग से भी मिला है.
कोहली ने खेली थी 149 और 51 रन की पारियां

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने जहां इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 149 रन की एक शानदार पारी खेली थी. वही दूसरी पारी में भी उन्होंने 51 रन का एक शानदार अर्धशतक लगाया था. विराट कोहली नवाब पटौदी के बाद दुसरे ऐसे भारतीय कप्तान बने थे. जिन्होंने इंग्लैंड की धरती में एक ही टेस्ट मैच में 200 रन बनाये हो.
शानदार प्रदर्शन से टेस्ट रैंकिंग में बने नंबर-1

आपकों बता दें, की इसी बीच बहुत बड़ी खबर आ रही है, जो यह है, की भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के पहले पायदान पर पहुंच गये है.
विराट कोहली आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में पहले दुसरे स्थान पर बने हुए थे, लेकिन पहले टेस्ट मैच में किये गये शानदार प्रदर्शन के कारण वह अब पहले स्थान पर आ गये है.
स्मिथ को छोड़ा है पीछे

आपकों बता दें, की भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ को पीछे छोड़ा है. स्टीवन स्मिथ फिलहाल बॉल टेम्परिंग में दोषी पाये जाने के कारण एक साल के लिए क्रिकेट से निलंबित है. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के जहां 934 रेटिंग अंक हो गये है. वही स्टीवन स्मिथ के 929 अंक है.
इस प्रकार है अपडेट आईसीसी टेस्ट रैंकिंग
किंग खिलाड़ी अंक
1 विराट कोहली 934
2 स्टीवन स्मिथ 929
3 जो रूट 865
4 केन विलियम्सन 847
5 डेविड वॉर्नर 820
6 चेतेश्वर पुजारा 791
7 दिमुथ करुणारत्ने 754
8 दिनेश चंदिमल 733
9 डीन एल्गर 724
10 एडियन मक्रम 703
The post स्टीवन स्मिथ को पछाड़ विराट कोहली आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बने नंबर-1 appeared first on SportzWiki Hindi.