Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोलंबिया ने वेनेजुएला को फाइनल में 2-1 से हराकर जीता स्वर्ण

कोलंबिया। कोलंबिया फुटबाल टीम ने 23वें सेंट्रल अमेरिकन एंड कैरेबियन गेम्स में यहां रोमेलियो मार्टिनेज स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में वेनेजुएला को 2-1 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मंगलवार को हौण्डुरास ने हैती को 3-0 से शिकस्त देकर कांस्य पदक पर कब्जा किया।

इन खेलों में कोलंबिया का यह तीसरा स्वर्ण पदक है। कोलंबिया ने इससे पहले बैरेंक्विला 1946 और काटार्जेना 2006 में स्वर्ण जीता था। कोलंबिया ने मैच की दमदार शुरुआत की और 11वें मिनट में जीन गुतिरेज के आत्घाती गोल ने मेजबान टीम को 1-0 से आगे कर दिया।

कोलंबिया के लिए दूसरा गोल 32वें मिनट में लेयोनाडरे कास्त्रो ने फ्री-किक के जरिए किया। योहेन्द्री ओरोज्को ने इसके चार मिनट बाद गोल करके वेनेजुएला की मैच में वापसी की उम्मीदें जगा दीं थी, हालांकि, दूसरे हाफ में कोई भी टीम गोल करने में कामयाब नहीं हो पाई और कोलंबिया मैच अपने नाम कर ले गई।

The post कोलंबिया ने वेनेजुएला को फाइनल में 2-1 से हराकर जीता स्वर्ण appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.