भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के चौथे और पांचवें टेस्ट मैच के लिए टीम की घोषणा कर दी गए है. जैसे की उम्मीद की जा रही थी, इस बार काफी ज्यादा युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है. इस बार टीम में पृथ्वी शॉ और हनुमना विहारी जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है. आइये जानते है कि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के आखिरी के दो मैचों के लिए टीम:
युवा खिलाड़ियों को मिला है मौका

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले आखिरी के दो मैचों के लिए युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है. इसमें सबसे बड़ा ख़ास नाम मुंबई के युवा सनसनी शॉ को टीम में शामिल किया गया है. उनके अलावा घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा कर रहे हनुमना विहारी को टीम में शामिल किया गया है. इसके अलावा टीम से मुरली विजय से को बाहर कर दिया गया है. उनका प्रदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ख़ास नही रहा था. वही टीम में बाकी सारे खिलाड़ी लगभग समान है.
आप को बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से पीछे चल रही है. टीम को पहले दो मैचों में शर्मनाम हार का सामना करना पड़ा था. वही भारत ने ट्रेंट ब्रिज में वापसी की है. जिसके बाद से टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है.टीम की कमान एक बार फिर से कोहली के हाथों में हैं.
भारतीय टीम: विराट कोहली, शिखर धवन, केएल राहुल, पृथ्वी शॉ, पुजारा, रहाणे, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्य, अश्विन, जडेजा, बुमराह, ईशांत शर्मा, शमी, उमेश यादव, शारदुल ठाकुर, करुण नायर, दिनेश कार्तिक, हनुमा विहारी
Indian team for 4th and 5th Test against England announced.
Virat Kohli (C), Dhawan, Rahul, Prithvi Shaw, Pujara, Rahane, Rishabh Pant (wk), Hardik Pandya, Ashwin, Jadeja, Bumrah, Ishant Sharma, Shami, Umesh Yadav, Shardul Thakur, Karun Nair, Dinesh Karthik (wk), Hanuma Vihari pic.twitter.com/bICu1ef9Co
— BCCI (@BCCI) August 22, 2018
The post अंतिम 2 टेस्ट के लिए भारत ने किया 18 सदस्यी टीम की घोषणा, इन 2 खिलाड़ियों को मिला डेब्यू का मौका appeared first on SportzWiki Hindi.