भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम में खेला जा रहा पहला मैच काफी रोमांचक मोड़ पर खड़ा है, दोनों टीम इस मैच को जीतने में अपना जीं जान लगा रही है. भारतीय गेंदबाजो ने अपना काम कर दिया है. अब काम भारतीय बल्लेबाजो का है. भारत की तरह से रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा ने अंग्रेजो को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया है, तो वहीं एलिस्टर कुक को दोनों पारियों में आउट करके के रविचंद्रन अश्विन ने एक अलग ही रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिया है.
अश्विन ने एलिस्टर कुक को बनाया अपना बनी

रवि चंद्रन अश्विन ने पहले ही मैच में अंग्रेजो की कमर तोड़ दी है, लेकिन यहाँ हम बात कर रहे है, एलिस्टर कुक और रविचन्द्रन अश्विन की. अश्विन ने पहले मैच की दोनों पारियों में एलिस्टर कुक को आउट करके 9 बार आउट करने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिया है.
अश्विन से पहले लायन ने किया था कुक का 8 बार शिकार

इससे पहले यह रिकॉर्ड आस्ट्रेलिया के घातक स्पिन गेंदबाज नाथन लायन के पास था. उन्होंने अभी तक इंग्लैंड के खिलाफ मैच में इससे पहले 8 बार एलिस्टर कुक को आउट किया. अश्विन से पहले एलिस्टर कुक को सबसे ज्यादा बार आउट करने का रिकॉर्ड नाथन लायन के पास ही था.
जडेजा भी कर चुके है 7 बार आउट

इसके बाद भारतीय टीम के दूसरे युवा स्पिन गेंदबाज रविन्द्र जड़ेजा का नाम आता है. जिन्होंने एलिस्टर कुक को पुरे 7 बार अपनी जाल में फंसाया है. रविन्द्र जडेजा ने हमेशा ही भारतीय टीम की जीत में अहम योगदान दिया है, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में उन्हें टीम में जगह नहीं दी गयी है.
The post रविचंद्रन अश्विन के अलावा इन 2 गेंदबाजो के सामने बेबस नजर आते है एलिस्टर कुक, लिस्ट में 1 और भारतीय appeared first on SportzWiki Hindi.