क्रिकेट कि दुनिया का हर कोई खिलाड़ी अपनी युवा अवस्था 20 से 25 साल की उम्र में अपने क्रिकेट करियर को सवारने की कोशिश करता है और इसी उम्र में क्रिकेट की दुनिया में सफलता हासिल करने की भी कोशिश करता है, मगर इसी उम्र के दौरान खिलाड़ी प्यार में भी पड़ जाते है.
कई खिलाड़ियों का तो ये प्यार सही तरीके से होता है. मगर कुछ खिलाड़ियों का प्यार बड़ा विवादों भरा रहता है और आज हम आपको उन पांच खिलाड़ियों के विवादास्पद प्यार के बारे में बताएँगे, जिन्होंने अपनी रिश्तेदार या अपनी दोस्त की बीवी से ही शादी कर ली थी.
वीरेंद्र सहवाग और आरती
क्रिकेट की दुनिया में विस्फोटक ओपनरो में से एक भारत के सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 22 अप्रैल, 2004 को आरती अहलावत से शादी की, अभी वीरेंद्र सहवाग और आरती अहलावत के दो पुत्र है. मगर शादी होने से पहले आरती अहलावत वीरेंद्र सहवाग की रिश्तेदार लगती थी, क्योंकि वीरेंद्र सहवाग के चचेरे भाई ने आरती अहलावत की मासी से शादी की थी. ऐसे में वीरेंद्र सहवाग, आरती के मौसा लगते है.
उपुल थरंगा और नीलंका
श्रीलंका के क्रिकेटर उपुल थरंगा ने नीलंका के साथ गठबंधन किया है, जो कि पहले श्रीलंका के क्रिकेटर तिलकरत्ने दिलशान से शादी कर चुकी है. उपुल और नीलंका के बीच के नज़दीकियो के चलते ही, नीलंका और दिलशान के बीच एक दरार पैदा हो गई थी, जिसके बाद उन दोनों का तलाक हो गया था.
सईद अनवर और लुबना
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर सईद अनवर ने अपनी चचेरी बहन लुबना से मार्च 1996 में शादी की जो पेशे से एक डॉक्टर है. इन दोनों की एक बेटी बिस्मा थी, जिसकी 2001 में लंबे समय तक चली बीमारी के बाद मृत्यु हो गई थी.
मुरली विजय और निकिता
भारतीय क्रिकेटर मुरली विजय ने निकिता के साथ शादी की है मगर निकिता पहले विकेटकीपर दिनेश कार्तिक की पत्नी रह चुकी है.
2012 में, आईपीएल -5 के दौरान, जब दिनेश कार्तिक को अपनी पत्नी व मुरली विजय के सम्बंध के बारे में पता चला, तो उन्होंने निकिता के साथ तलाक ले लिया था. मगर इसके बाद मुरली विजय ने निकिता के साथ शादी कर ली थी.
शाहिद अफरीदी और नादिया
पाकिस्तानी के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने भी अपनी ममेरी बहन नादिया से शादी की शाहिद अफरीदी का विवाह प्रेम प्रसंग नहीं था, शाहिद अफरीदी के पिता ने अपनी मर्जी से दोनों की शादी कराई.
The post सभी मर्यादा और लोक लाज छोड़ इन दिग्गज खिलाड़ियों ने अपने दोस्त की बहन या बीवी से ही कर ली शादी, लिस्ट में 2 भारतीय appeared first on SportzWiki Hindi.




