Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशियाई खेल: अब भारतीय हॉकी टीम ने श्रीलंका को 20-0 से हराया 

खेल डेस्क। गत चैंपियन भारत ने 18वें एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को श्रीलंका को 20-0 से शिकस्त दी। इस प्रकार भारतीय टीम पूल चरण में अजेय रही। भारतीय टीम अब पुरुष हॉकी स्पर्धा के सेमीफाइनल में गुरुवार को मलेशिया से मुकाबला करेगी।

शाहिद अफरीदी को इस भारतीय खिलाड़ी ने दिया 'बूम-बूम' निक नेम

भारतीय टीम ने इस एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने गोलों की संख्या 76 तक पहुंचा दी है। भारतीय टीम की ओर से आकाशदीप सिंह ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए छह गोल किए। उनके अलावा रूपिंदर पाल सिंह, हरमनप्रीत सिंह और मनदीप सिंह तीन-तीन गोल करने में सफल रहे।

जन्मदिन विशेष: जब नंगे पांव ही मैदान पर उतरकर ध्यानचंद ने भारत को दिलाया ओलंपिक स्वर्ण

आकाशदीप सिंह ने 9वें, 11वें, 17वें, 22वें, 32वें और 42वें मिनट में, रूपिंदर पाल सिंह ने पहले, 52वें और 53वें, हरमनप्रीत सिंह ने 5वें, 21वें और 33वें और मनदीप सिंह ने 35वें, 43वें और 59वें, ललित उपाध्याय ने 57वें और 58वें, विवेक सागर प्रसाद ने 31वें, अमित रोहिदास ने 38वें और दिलप्रीत सिंह ने 53वें मिनट में भारतीय टीम की ओर से गोल किए।

Asian Games 2018 : टेबल टेनिस में भारतीय पुरुषों ने हार कर भी रचा ये इतिहास

भारतीय खिलाडिय़ों ने श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में शुरू से ही अपना दबदबा बनाए रखा। भारतीय खिलाडिय़ों के दबदबे का अंदाजा इस बात से लग सकता है कि श्रीलंका की टीम भारत के गोल पर एक भी निशाना नहीं लगा सकी।

क्रिकेट के मैदान में इन खिलाड़ियों ने बनाए ये अनोखे रिकॉर्ड, जो शायद ही कभी टूटे

भारतीय टीम मैच के आखिरी दस मिनट में बिना गोलकीपर के अतिरिक्त मैदानी खिलाड़ी के साथ खेली। इस कारण भारतीय टीम इस अवधि में छह गोल करने में सफल रही।भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इससे पहले कोरिया को 5-3 से, इंडोनेशिया को 17-0, हांगकांग को 26-0 और जापान को 8-0 से शिकस्त दी थी।