Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय महिला टी-20 कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कीया ओवल लीग में किया कमाल,10 गेंद में ठोके 52 रन

कुछ ही महीनों बाद इसी साल महिला विश्व टी-20 खेला जाना है। इसको लेकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तैयारियां इन दिनों जोरो पर हो रही हैं। जी हां इंग्लैंड में इन दिनों महिला टी-20 क्रिकेट लीग कीया सुपर लीग खेली जा रही है जिसमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम की टी-20 कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना का जलवा देखने को मिल रहा है।

हरमनप्रीत कौर का कीया सुपर लीग में धमाका

जहां अब तक तो भारतीय महिला स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना का कमाल देखने को मिल रहा है उसी तरह से इस बार भारतीय महिला टी-20 कप्तान हरमनप्रीत कौर का बल्ला जमकर बोला। मंगलवार को कीया सुपर लीग में लंकाशायर थंडर की ओर से खेलते हुए हरमनप्रीत कौर ने एक तूफानी पारी खेलते हुए केवल 44 गेंदो में 74 रन बनाए।

कीया सुपर लीग में लंकाशायर थंडर के लिए खेली 44 गेंद में 74 रन की पारी

भारत की स्टार महिला खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार को यॉर्कशायर डायमंड्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी कर अपनी पारी के दौरान 6 छक्के भी जड़े। यॉर्कशायर डायमंड्स के खिलाफ खेले गए मैच में हरमनप्रीत 8वें ओवर में दो विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने पहुंची। इसके बाद तो उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी की।

अपनी पारी के दौरान हरमन ने जड़े 6 छक्के

इसके बाद हरमनप्रीत कौर ने बॉल्टन के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 53 रन जोड़े। बॉल्टन 46 रन बनाकर आउट हो गई लेकिन भारतीय महिला कप्तान ने एक सिरा थामे रखा और तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी जारी रखी। आखिर में हरमनप्रीत कौर पारी की अंतिम गेंद पर नौंवे विकेट के रूप में आउट हुई। हरमन ने 44 गेंद में 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से 74 रन बनाए।

हरमन ने की कीया सुपर लीग में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्कों की रिकॉर्ड की बराबरी

इस पारी में खास बात ये रही कि हरमनप्रीत कौर ने तूफानी पारी में 6 छक्के लगाए।इस तरह से वो कीया सुपर लीग में एक पारी में सबसे ज्यादा 6 छक्के लगाने के लिजी ली के रिकॉर्ड की बराबरी की। लिजी ली ने दो बार एक पारी में 6 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

 

The post भारतीय महिला टी-20 कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कीया ओवल लीग में किया कमाल,10 गेंद में ठोके 52 रन appeared first on SportzWiki Hindi.