Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ब्रेडी टी-20 : अफगानिस्तान ने आयरलैंड को 16 रन से हराया

Brady T20: Afghanistan beat Ireland by 16 runs

ब्रेडी (आयरलैंड), 21 अगस्त: अपना दूसरा टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रहे युवा बल्लेबाज हजरातुल्लाह जेजई (74) के तूफानी अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के कसी गेंदबाजी के दम पर अफगानिस्तान ने वर्षा बाधित पहले टी-20 मैच में आयरलैंड को 16 रन से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। वर्षा के कारण मैच को 18-18 ओवरों का कर दिया गया जिसमें मेजबान आयरलैंड ने यहां ब्रेडी क्रिकेट क्लब मैदान में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 160 रन का मजबूत स्कोर बनाया और फिर आयरलैंड को नौ विकेट पर 144 रन पर रोक दिया।

आयरलैंड के लिए कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज गैरी विल्सन ने 23 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 34 रन की पारी खेली। इसके अलावा पॉल र्स्टलिंग ने 19 गेंदों पर 17, जॉर्ज डॉकरैल ने 13 गेंदों पर नाबाद 22 और सिमी सिंह ने 20 रन का योगदान दिया।

अफगानिस्तान की ओर से दुनिया के नंबर-1 टी-20 गेंदबाज राशिद खान ने 35 रन पर तीन विकेट, मुजीब उर रहमान ने 14 रन पर दो विकेट, आफताब आलम ने 30 रन पर दो विकेट हासिल किए। वहीं फरीद अहमद और मोहम्मद नबी को एक-एक विकेट मिला।

इससे पहले, अफगानिस्तान ने लगभग दो साल बाद अपना दूसरा टी-20 मैच खेल रहे जेजई (74) के तूफानी अर्धशतक की बदौलत सात विकेट पर 160 रन का स्कोर बनाया।

20 साल के जेजई ने 33 गेंदों पर आठ चौके और छह छक्के उड़ाए। कप्तान असगर स्टानिकजई ने 30 गेंदों पर 31 और मोहम्मद शहजाद ने 21 गेंदों पर 29 रन का योगदान दिया।

आयरलैंड की ओर से जोशुआ लिटल ने 20 रन पर दो विकेट, टायरोन केन ने 50 रन पर दो विकेट, पीटर चेज ने 29 रन पर एक विकेट और सिमी सिंह ने 27 रन पर एक विकेट हासिल किया।

The post ब्रेडी टी-20 : अफगानिस्तान ने आयरलैंड को 16 रन से हराया appeared first on SportzWiki Hindi.